{"_id":"5888d7584f1c1ba333cf5c6f","slug":"makhuri-decided-to-fight-back-the-independents","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूठे टीका मैखुरी को राष्ट्रीय नेतृत्व ने मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूठे टीका मैखुरी को राष्ट्रीय नेतृत्व ने मनाया
Updated Wed, 25 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा में बगावत की आग अब थमने लगी है। कर्णप्रयाग विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी दे चुके टीका प्रसाद मैखुरी को मनाने में पार्टी सफल रही।
विज्ञापन
देर शाम पत्रकार वार्ता कर टीका प्रसाद मैखुरी ने समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ भाजपा के लिए काम करने की बात कही। बुधवार को डैमेज कंट्रोल के लिए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता सतीश लखेड़ा यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
बता दें कि 16 जनवरी को भाजपा हाईकमान ने पूर्व विधायक अनिल नौटियाल और टीका प्रसाद मैखुरी को दरकिनार करते हुए गैरसैंण के पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह नेगी को टिकट दे दिया था। इससे नाराज भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य टीका प्रसाद मैखुरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद भाजपा ने डैमेज कंट्रोल की नीति अपनाई और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी और प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता सतीश लखेड़ा बुधवार को कर्णप्रयाग पहुंचे। बुधवार शाम को एक होटल में बलूनी ने टीका से करीब आधा घंटे तक वार्ता की।
इसके बाद हुई पत्रकार वार्ता में टीका मैखुरी ने कहा कि वो पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। अब बगावत नहीं बल्कि पार्टी के लिए काम करेंगे। टीका प्रसाद को मनाने के बाद माना जा रहा है कि भाजपा का परंपरागत वोट अब पार्टी के पाले में आएगा।