{"_id":"6ae9ba9f2e64dfa0dd0b5036","slug":"make-sure-to-put-socks-on-children-during-cold-weather-karnpryag-news-c-48-kpg1001-127666-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: ठंड में बच्चों को मोजे जरूर पहनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: ठंड में बच्चों को मोजे जरूर पहनाएं
Tue, 03 Nov 2026 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 03 Nov 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में नवजात बच्चों का ध्यान रखना जरूरी है। चिकित्सकों के अनुसार शरीर के साथ-साथ बच्चों के पैरों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चों को पैरों में मोजे पहनाना जरूरी है। शरीर में पैरों के जरिये ठंड जल्दी पहुंचती है। लोग अक्सर पूरा शरीर तो ढक देते हैं लेकिन मोजे पहनाना भूल जाते हैं। इससे बच्चों को ठंड जल्दी लग जाती है।
सर्दियों के मौसम में अक्सर परिजन बच्चों को मोटे कपड़ों, टोपी आदि पहनाते हैं लेकिन अधिकतर परिजन बच्चों के पैरों का ध्यान नहीं रखते हैं। बच्चे पैरों में मोजे नहीं पहनते और नंगे पैर खेलते रहते हैं। उप जिला चिकित्सालय की बाल एवं रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा ने बताया कि ओपीडी में आने वाले 90 प्रतिशत से अधिक बच्चे ऐसे ही आ रहे हैं। परिजन बच्चों का पूरा ध्यान तो रखते हैं लेकिन बस मोजे नहीं पहनाते। सर्दियों में भले ही कपड़े कम पहनें लेकिन मोजे अवश्य पहनें। संवाद