{"_id":"64f1c8ca4b436feffb0af108","slug":"make-sure-security-arrangements-for-janmashtami-preparations-sp-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-1978-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था करें पुख्ता : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी की तैयारियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था करें पुख्ता : एसपी
Fri, 01 Sep 2023 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 01 Sep 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस मैदान में जन्माष्टमी पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी ने कार्यक्रम की सभी तैयारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि कार्यक्रम की शेष तैयारियां जल्द पूरी करें। सभी थाना व कोतवाली अपने-अपने थाने की झांकियां लगाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण करने, प्रवेश व निकासी द्वार पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती करने शरारती तत्वों पर ड्रोन से नजर रखने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं के रात्रि भोजन, लाने ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सभी थाना व कोतवाली में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जाए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, प्रतिसार निरीक्षक चमोली आनंद सिंह रावत, निरीक्षक अभिसूचना सचिन चौहान, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद