{"_id":"57c303f14f1c1b602fd4ff63","slug":"maa-nanda-arrived-bhenta","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेंटा पहुंची मां नंदा की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेंटा पहुंची मां नंदा की यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Sun, 28 Aug 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
लोकजात यात्रा के तहत भेंट गांव पहुंची मां नंदा का हुआ जोरदार स्वागत।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनक्वे की रैली नंदा ते ऊंचा कैलासु... तेरा कैलाश नंदा हिंवाला कू डांडू.. रविवार को बधाण की मां नंदा की डोली रात्रि प्रवास के लिए भेंटी गांव पहुंची तो महिलाएं भावुक हो गई। कैलास के कठिन जीवन के बारे सोच महिलाओं ने इन गीतों से मां नंदा के प्रति अपनी पीड़ा जाहिर की।
विज्ञापन
सुबह छह बजे आचार्य ब्राह्मणों ने मां नंदा की प्रतिमा पर शक्ति चढ़ाई। इसके बाद एक घंटे तक दुर्गा सप्तसती और नंदा आरती संपन्न हुई। मां नंदा ने अपने पश्वे पर अवतरित होकर अपने मायकेवासियों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। सुबह नौ बजे ढोल-दमाऊं के साथ यात्रा ने भेंटी गांव के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
उस्तोली, सरपाणी और लाखी गांव में यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने मां नंदा को श्रृंगार सामान भेंट किया। सोमवार को मां नंदा बंगाली गांव होते हुए अपने ससुराल क्षेत्र डुंगरी गांव पहुंच जाएगी। वहीं, दशोली की मां नंदा रविवार को लुंतरा और माणखी गांव होते हुए रात्रि प्रवास के लिए खुनाणा गांव पहुंची।
विज्ञापन
छह से शुरू होगी नंदीकुंड नंदालोक जात
गोपेश्वर। छह सितंबर से शुरू हो रही नंदीकुंड नंदालोक जात की तैयारियां जोरों पर है। नंदीकुंड नंदाजात समिति के सचिव प्रेम सिंह सनवाल ने बताया कि द्योखार थात, पंचगैं थात और उर्गम थात की नंदा छंतोलियों का विभिन्न पड़ावों से होते हुए आठ सितंबर को मानपई बुग्याल में मिलन होगा।
नौ सितंबर को मानपई बुग्याल में समस्त छंतोलियों की पूजा-अर्चना संपन्न होगी। वहीं दस सितंबर को द्योखार थात की छंतोलियां डुमक गांव और पंचगैं व उर्गम थात की छंतोलियां पुन: बंशी नारायण मंदिर पहुंचेंगी।