फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Maa Jwala's doli took bath at Sangam with devotees

Chamoli News: मां ज्वाला की डोली ने भक्तों के साथ संगम पर किया स्नान

Mon, 15 Jan 2024 04:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 15 Jan 2024 04:09 PM IST
विज्ञापन
Maa Jwala's doli took bath at Sangam with devotees
फोटो
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में की पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। कठूड़ क्षेत्र की आराध्य देवी मां ज्वाला की डाेली ने मकर संक्रांति पर्व पर कर्णप्रयाग संगम पर पवित्र स्नान किया। इस दौरान भक्तों ने भी संगम पर आस्था की डुबकी लगाई। अनसूया मेले में अपनी बहन अनसूया से भेंट करने के बाद मां ज्वाला देवी की डोली गांव-गांव के दिवारा भ्रमण पर निकल गई थी। मां ज्वाला की डोली इन दिनों कर्णप्रयाग क्षेत्र में है। 12 फरवरी से माता के मंदिर में श्रीमद्देवी भागवत कथा का शुभारंभ होगा और डोली मंदिर में प्रवेश करेगी। इस मौके पर पुजारी दिनेश प्रसाद थपलियाल, देवी प्रसाद सकलानी, आचार्य प्रशांत डिमरी, वीरेंद्र बर्त्वाल, लक्ष्मण कनवासी, विनोद, मनोज बिष्ट मौजूद रहे। वहीं, मकर संक्रांति पर्व पर मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तगण पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भक्तों ने गोपीनाथ मंदिर, पोखरी के बामनाथ मंदिर, सकलेश्वर, बटलेश्वर, इंद्रामति देवी मंदिर,चंडिका मंदिर, जोेशीमठ नृसिंह मंदिर, पांडुकेश्वर के योग बदरी मंदिर, आदिबदरी मंदिर आदि धार्मिक स्थलों में पूजा-अर्चना कर परिवार की कुशलता की कामना की।


चंडिका देवी मंदिर सिमली के कपाट 15 दिनों के लिए बंद हुए

कर्णप्रयाग। चंडिका देवी मंदिर सिमली के कपाट पूजा-अर्चना के साथ 15 दिनों के लिए बंद कर दिए गए। मंदिर के पुजारी प्रदीप गैरोला ने कहा कि पौराणिक परपंराओं के अनुसार मकर संक्रांति को मंदिर के कपाट 15 दिनों के लिए बंद किए जाते हैं। 30 जनवरी को विधि विधान से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इस मौके पर मंदिर समिति सिमली के अध्यक्ष हेमंत टकोला, उपाध्यक्ष मलक सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्रसिंह और मंत्री देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed