फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lord Curzon Road rename demand

लार्ड कर्जन रोड का नाम बदलने की मांग

Thu, 07 Apr 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Thu, 07 Apr 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने चमोली जनपद में स्थित पैदल मार्ग लार्ड कर्जन रोड का नाम स्व. इंद्रमणि बडोनी के नाम पर रखने की मांग उठाई है। इस संबंध में दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।

विज्ञापन


दल के जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी, आत्माराम घिल्डियाल, भूपाल सिंह गुसांई, पीपीएस रावत, केएन सती, संजय बिष्ट, नरेंद्र झिंक्वाण, राकेश चंद्र सती, चरण सिंह बिष्ट, सर्वेश्वरानंद, राजेंद्र पोखरियाल, लक्ष्मण सिंह, दीपक, जयंती और गणेशी देवी का कहना है कि चमोली जनपद में स्थित लार्ड कर्जन रोड गढ़वाल और कुमाऊं मंडल को जोड़ता है।
विज्ञापन


देश स्वतंत्र होने से पूर्व इस मार्ग का निर्माण तत्कालीन अंग्रेज गवर्नर लार्ड कर्जन ने करवाया था। तब इसका नाम भी लार्ड कर्जन रोड रखा गया था। देश आजाद होने के बाद भी इस मार्ग का नाम अंग्रेज शासक के नाम पर रखा जाना गलत है। लिहाजा इस मार्ग का नाम राज्य प्राप्ति के प्रमुख आंदोलनकारी बडोनी के नाम से रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed