फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lohajung is bustling with tourists, 500 tourists arrived

Chamoli News: पर्यटकों से गुलजार हुआ लोहाजंग, 500 पर्यटक पहुंचे

Sun, 28 Dec 2025 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 28 Dec 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Lohajung is bustling with tourists, 500 tourists arrived
फोटो
विज्ञापन

होमस्टे व होटल हुए बुक, ट्रैकिंग कंपनी ने टेंट कालोनी की स्थापित
यशवंत बडियारी
देवाल। थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के लिए लोहाजंग पर्यटकों से गुलजार हो गया है। ब्रह्मताल और भींकलताल ट्रैकिंग के लिए भी पर्यटक पहुंच गए हैं। यहां के होटल, लॉज 31 दिसंबर तक बुक हो चुके हैं। ट्रैकिंग कंपनी ने टेंट कालोनी स्थापित कर पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था की है। रविवार को 500 पर्यटक बर्फबारी होने की उम्मीद में लोहाजंग में रुके हैं जबकि 400 ब्रह्मताल गए हैं।
लोहाजंग देश के मुख्य पर्यटन स्थल रुपकुंड, आली, वेदनी,आयजनटाप, भीकलताल, ब्रह्मताल का बेस कैंप और इन पर्यटन स्थलों का प्रवेश द्वार है। 2250 मीटर पर स्थित लोहाजंग एक रमणीय पर्यटन स्थल है। यहां से चौखंबा, त्रिशूली, नंदा घुघटी, पर्वत शृंखलाएं साफ दिखाई देती हैं। यहां पर 15 ट्रैकिंग कंपनी का बेस कैंप है। यहां 16 होमस्टे हैं जिसमें 1000 पर्यटकों के रुकने की व्यवस्था है। लोहाजंग के व्यापारी इंद्र सिंह राणा ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए यहां पर मुंबई, बंगलूरू, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात, बंगाल से पर्यटक आए हैं। 31 दिसंबर तक सभी होटल लॉज बुक हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन


कोट
- लोहाजंग में ट्रैकर से रौनक बनी है। करीब 250 युवकों को इससे रोजगार मिला है। साथ ही होटल और होम स्टे व्यवसाय भी चल रहा है। - भुवन बिष्ट व महिपत सिंह, यूथ हास्टल ट्रैकिंग कंपनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- आली, वेदनी, ब्रह्मताल-भींकलताल में अधिक संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। 400 पर्यटक भींकलताल-ब्रह्मताल गए हैं। यहां जाने वाले पर्यटकों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। वन विभाग की ओर से समय-समय पर पैदल मार्ग पर सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। - मनोज देवराडी, रेंज अधिकारी वन विभाग देवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed