फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lockdown in PWD office premises due to poor condition of roads

Chamoli News: सड़कों की बदहाली पर लोनिवि कार्यालय परिसर में तालाबंदी

Mon, 10 Nov 2025 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 10 Nov 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in PWD office premises due to poor condition of roads
फोटो
विज्ञापन

उकांद कार्यकर्ताओं ने किया सहायक अभियंता का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी (चमोली)। क्षेत्र की बदहाल सड़कों के विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला और लोनिवि पोखरी कार्यालय परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने सहायक अभियंता का घेराव किया और कार्यालय में सांकेतिक तालाबंदी कर दी। उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द से जल्द सड़कों की स्थिति सुधारने की मांग की।

सहायक अभियंता को दिए ज्ञापन में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नैल, जिलासू, पोखरी, हापला, हनोली, उडामांडा रौता, विनगढ़- कुजासू, कनकचौरी-पोगठा, गोदीगिवाला, वनखुरी, थालाबैंड, ताली-कनसारी, गनियाला-रौता सहित कई सड़कें बदहाल हैं। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि शीघ्र सड़कों को नहीं सुधारा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। लोनिवि के सहायक अभियंता तस्दीक उद्दीन ने बताया कि जिलासू-सरणा और सेमी-मौसों सड़क पर सुधारीकरण कार्य जारी है। अन्य सड़कों के लिए शासन को इस्टीमेट भेजा गया है। धन आवंटित होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। दो घंटे चले प्रदर्शन के बाद आश्वासन मिला तो तालाबंदी भी खोल दी गई। इस दौरान उक्रांद के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, बीरू सजवाण, उमा शंकर नेगी, राजेश्वरी देवी, मीना देवी, सचिव बिष्ट और युद्धवीर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed