फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Loaded goods are transported on the back of the village

पीठ पर लादकर सामान पहुंचा रहे गांव

Mon, 29 Jun 2015 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 29 Jun 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
पोखरी ब्लाक के तोली, बेलुंग, क्वींठी और कांडा गांव के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण आज भी सर्वे तक ही अटका है। स्थिति यह है कि ग्रामीणों के लिए नमक और तेल के लिए भी दस किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
विज्ञापन



सामाजिक कार्यकर्ता लखपत सिंह बासकण्डी, किशन सिंह रावत, राम सिंह बुटोला, रणबीर सिंह, पार्वती देवी और शांति देवी आदि का कहना कि पोखरी ब्लाक से जुडे़ तोली, बेलुंग और क्वींठी ग्राम पंचायतों की दो हजार से अधिक आबादी के लिए सबसे बड़ी समस्या सड़क की है।
विज्ञापन


 ग्रामीण जरूरत का सामान गौचर से पीठ पर लादकर दस से पंद्रह किमी दूरी पर बसे गांवों तक पहुंचाते हैं। हालांकि लोनिवि ने चार वर्ष पूर्व गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए सर्वे किया था, लेकिन सड़क निर्माण आज तक नहीं हुआ। गांव में किसी के बीमार होने पर डंडी, कंडी में लादकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दूसरी ओर लोनिवि गौचर के ईई मनोज भट्ट ने बताया किरानो-सिमखोली मोटर मार्ग से तोली, बेलुंग और क्वींठी ग्राम पंचायत के लिए भी 3-3 किमी सड़क स्वीकृत है। इन मार्गों पर वन विभाग से पर्यावरण की स्वीकृति मिलनी शेष है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed