फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Liquor will no longer be served in Harni and Diyarkot.

Chamoli News: हरनी और दियारकोट में अब नहीं परोसी जाएगी शराब

Wed, 07 Jan 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 07 Jan 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Liquor will no longer be served in Harni and Diyarkot.
फोटो
विज्ञापन

बैठकर कर शराबबंदी का लिया निर्णय
महिलाएं बोलीं, शराब के बढ़ते प्रचलन से सामाजिक ताना बाना हो रहा खराब
शराब परोसने पर 50 हजार और पीकर हुड़दंग करने पर 20 हजार लगेगा जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल/कर्णप्रयाग। सार्वजनिक रूप से शराब परोसने व नशा कर गांव में हुड़दंग करने वालों को महिला मंगल दल दंडित करेगी। देवाल के हरनी और कर्णप्रयाग के दियारकोट में महिलाओं और अन्य ग्रामीणों ने मिलकर शराबबंदी का निर्णय लिया है। शराब पीने और पिलाने पर 50 हजार और हुड़दंग पर 20 हजार का जुर्माना लिए जाने का प्रस्ताव पारित किया।

ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधान रीता पांडे व महिला मंगल दल अध्यक्ष उर्मिला कन्याल ने बताया कि शराब के बढ़ते प्रचलन से सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान हैं। साथ ही सामाजिक ताना बाना भी खराब हो रहा है। महिला मंगल दल ने शराब बेचने, पीने और पिलाने वालों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना व हुड़दंग मचाने वालों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना व सामाजिक बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में हेमा देवी, राधा देवी, पुष्पा, तुलसी, चंद्रा, लक्ष्मी शोभा, दीमा, बरती देवी,पारुली, आशा, दीपा, मुन्नी, यशोदा, कलावती, पदीमा, गोमती देवी आदि मौजूद रहे। वहीं कर्णप्रयाग के दियारकोट में आयोजित बैठक में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल और ग्राम पंचायत में सार्वजनिक कार्यों में शराब का प्रचलन, शराब की खरीद फरोख्त करने पर प्रतिबंध लगाया है। ग्रामीणों ने बैठक कर शराब के प्रयोग पर 50 हजार तक का जुर्माने का प्रावधान रखा है। बैठक में ग्राम प्रधान बलदेव सिंह, ममंद अध्यक्ष सुषमा देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष एसएस रावत, पूर्व प्रधान महिपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed