फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Liquor was being sold secretly from the sealed shop

सील दुकान से छिपकर बेची जा रही थी शराब

Sun, 06 Jun 2021 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Liquor was being sold secretly from the sealed shop
ग्वालदम स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर लगी सील से छेड़छाड़ कर पिछले रास्ते से शराब बेचने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों की ओर से इसकी फोटो और वीडियो जब सोशल मीडिया पर डाली गई तो आबकारी विभाग हरकत में आया और तुरंत मौके पर जाकर दुकान का निरीक्षण किया। पता चला कि ताले पर लगी सील से छेड़छाड़ कर स्टॉक में भी हेराफेरी की गई है। मामले में दुकान के लाइसेंसी का जवाब तलब कर डीएम को कार्रवाई के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में 10 मई से जिले की सभी शराब की दुकानों को बंद कर आबकारी विभाग ने प्रशासन की मौजूदगी में स्टॉक वेरिफिकेशन करने के बाद सील लगा दी थी। इसके बाद भी ताले की सील में छेड़खानी कर दुकान खोलकर अंदर से ही शराब बेची जा रही है। मामले को थराली के ज्येष्ठ प्रमुख महावीर शाह ने उठाया जिसके बाद आबकारी विभाग ने तहसील और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दुकान की जांच की। ताले की सील से छेड़छाड़ और स्टाक में भी अंतर मिला। आबकारी निरीक्षक रविंद्र डिमरी ने कहा कि रजिस्टर में दर्ज अभिलेखों का अवलोकन करने पर साढ़े पांच पेटी शराब कम मिली है। दुकान के लाइसेंसी का जवाब तलब कर मामले में आगे की कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा गया है। विभाग भी मामले का पता लगाने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed