फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lesson of democracy taught in training class

प्रशिक्षण वर्ग में पढ़ाया लोकतंत्रा का पाठ

Sat, 07 Nov 2020 08:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 08:14 PM IST
विज्ञापन
Lesson of democracy taught in training class
भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रशिक्षण वर्ग के तहत गोपेश्वर, दशोली, नंदप्रयाग, घाट, नारायणबगड़, थराली, कर्णप्रयाग ग्रामीण, कर्णप्रयाग नगर, आदिबदरी, गौचर और जोशीमठ में प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया गया।
विज्ञापन

गोपेश्वर नगर मंडल में जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। जोशीमठ में पार्टी के वरिष्ठ नेता महावीर सिंह पंवार ने वर्ग का शुभारंभ किया। घाट में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों पर चलने का आह्वान किया। आदिबदरी में चांदपुर गढ़ी मंडल का दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। सहकारी बैंक चमोली के अध्यक्ष गजेंद्र रावत और मंडल अध्यक्ष गैंणा सिंह रावत ने कहा कि किसी भी देश या व्यक्ति की सुरक्षा उसके आत्मनिर्भर बनने पर संभव है। गौचर में विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, प्रशिक्षण वर्ग के जिला संयोजक रमेश मैखुरी, जिला संघ प्रमुख चिरंजीवी, नगर अध्यक्ष जयकृत बिष्ट ने विचार रखे।
विज्ञापन

नंदप्रयाग के प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश डिमरी, ब्लॉक प्रमुख राकेश जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार और विद्या भारती के जिला प्रमुख मुरलीधर चंदोला ने एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, मंडल अध्यक्ष कुंवर कंडेरी मौजूद थे। वहीं, देवाल में प्रशिक्षण वर्ग रविवार से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के अंतिम दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा और सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प किया। शनिवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां बताईं। मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना पार्टी का इतिहास रहा है। प्रशिक्षण के समापन पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed