फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli: Camp set up for ITBP jawans in Rimkhim at an altitude of 17800 feet, legal information given

Chamoli: 17800 फीट की ऊंचाई पर रिमखिम में आईटीबीपी जवानों के लिए लगा शिविर, दी कानूनी जानकारी

Mon, 22 Sep 2025 10:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 22 Sep 2025 10:25 PM IST
सार

जवानों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वे बॉर्डर पर तैनात रहते हैं लेकिन उनके परिवार को प्रशासनिक कार्यों में कई समस्याएं आती हैं।

विज्ञापन
Chamoli: Camp set up for ITBP jawans in Rimkhim at an altitude of 17800 feet, legal information given
रिमखिम में आईटीबीपी के जवानों को दी कानूनी जानकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 17800 फीट की ऊंचाई पर स्थित रिमखिम में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया। शिविर में आईटीबीपी के जवानों को कानून की जानकारी दी गई।

विज्ञापन


शिविर में प्राधिकरण के सचिव पुनीत कुमार और डिप्टी कानूनी सहायता प्रतिरक्षा अधिवक्ता मोहन प्रसाद ने आईटीबीपी के जवानों को निशुल्क कानूनी सहायता, विधिक सेवा संस्थानों-राष्ट्रीय, राज्य व जिला विधिक सेवा प्राधिकारण की जानकारी दी। साथ ही वैवाहिक वादों, साइबर अपराध और उनके विधिक अधिकारों के बारे में बताया।
विज्ञापन


जवानों ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वे बॉर्डर पर तैनात रहते हैं लेकिन उनके परिवार को प्रशासनिक कार्यों में कई समस्याएं आती हैं। जवानों को बताया गया कि वे जिले में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को ई-मेल, टोल फ्री नंबर 15100 या अपने परिजनों के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chamoli:  आपदा ने उजाड़े घर, धुर्मा गांव में नहीं मनाएंगे पर्व, सामान्य तरीके से होंगे शादियों के कार्यक्रम

प्राधिकरण इसमें नियमानुसार कार्रवाई करेगा। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। कुछ जवानों ने जमीन संबंधी समस्या रखी। जिसपर उन्हें बताया कि वे अपनी समस्या हमें प्रेषित करें, कुछ जवानों ने वैवाहिक संबंधों को लेकर भी परामर्श लिया। इस दौरान ओम प्रकाश डोभाल पराविधिक कार्यकर्ता, नरेश नेगी व आईटीबीपी के अधिकारी व जवान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed