फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Leech removed from the nose of an 11-month-old child

Chamoli News: 11 माह के बच्चे की नाक में निकाली जोंक

Tue, 17 Mar 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 17 Mar 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Leech removed from the nose of an 11-month-old child
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। उपजिला चिकित्सालय में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 11 माह के बच्चे के नाक से जोंक निकाली। बच्चे के नाक में तीन चार दिनों से लगातार खून बह रहा था जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल पहुंचे थे।

आदिबदरी क्षेत्र के 11 माह के अव्यांश के नाक से तीन चार दिन से लगातार खून बहने की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में कार्यरत ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अलका नेगी ने बच्चे का परीक्षण किया। दूरबीन से बच्चे की नाक की जांच की तो देखा एक जोंक बच्चे के नाक के अंदर चिपकी हुई है। उपकरणों से सावधानीपूर्वक नाक से जोंक निकाली गई। अब बच्चा सामान्य है। आशंका है कि परिजनों या स्रोत से पानी के माध्यम से घर तक जोंक पहुंचा होगा और बच्चे की नाक तक पहुंच गया। डॉ. अलका नेगी ने बताया कि जल स्रोतों से पानी पीते समय सावधानी बरतें। यदि नाक से लगातार खून आ रहा है तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed