फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Leaking roof, umbrella child with reading

टपक रही छत, छाता लेकर पढ़ रहे बच्चे

Sun, 24 Jul 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Sun, 24 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
Leaking roof, umbrella child with reading
प्राथमिक विद्यालय आदिबदरी में स्कूल भवन की छत टपकने से बरामदे में भी छाता ओढ़कर बैठ रहे हैं बच्चे। - फोटो : Amar Ujala

 सरकार और विभागों की मानें तो गांव में बच्चों की बेहतर शिक्षा और सुविधा के लिए करोड़ों रुपया खर्च किया जा रहा है। लेकिन असल में स्थिति क्या है इसकी बानगी भर यहां देखी जा सकती है।

विज्ञापन


तहसील के चार से अधिक प्राइमरी स्कूलों के भवन जर्जर हालात में है। अधिकतर विद्यालयों की छतें टपकने से कमरों में पानी जमा होता है, जिससे बच्चे कमरों के एक कौने में बैठकर पढ़ते है और जिम्मेदार विभाग भवन की मरम्मत के नाम पर पैसा न मिलने की बात कह पल्ला झाड़ रहा है।  ग्राम पंचायत भलसों के अंतर्गत प्राइमरी स्कूल सुगढ़ की सबसे अधिक दयनीय स्थिति है। छत टपकने के कारण दोनों कमरों और बरामदे में बरसाती पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय के प्राइमरी स्कूल के हाल भी ठीक नहीं है। प्रधानाध्यापिका किरन कठैत का कहना है कि छत टपकने के कारण कक्षाएं बरामदे में संचालित की जा रही है। प्राथमिक विद्यालय ढमकर में तो बच्चे भूकंप रोधी छोटे से टीन सेड में बैठते हैं। और प्राथमिक विद्यालय खाल का भी यहीं हाल है। सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश बहुगुणा, विनोद रावत ने बताया कि कई बार विद्यालयों की स्थिति को सुधारने के लिए विभाग को लिखा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर आदिबदरी के संकुल प्रभारी महाबीर सिंह बिष्ट ने बताया कि सुगढ़ और आदिबदरी विद्यालय की मरम्मत का आंगणन शासन को भेजा गया है और ढमकर के विद्यालय भवन के निर्माण का अभी आधा पैसा ही उपलब्ध हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed