फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Latu temple doors closed for six months

Chamoli News: लाटू मंदिर वाण के कपाट छह माह के लिए बंद

Mon, 27 Nov 2023 05:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Latu temple doors closed for six months
फोटो
विज्ञापन

देवाल। लाटू देवता वाण मंदिर के कपाट सोमवार को दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर पूजा-अर्चना के बाद छह महीने के लिए बंद कर दिए गए हैं। मंदिर के कपाट बैसाख की पूर्णिमा को खुलेंगे। कपाट बंद होते ही संपूर्ण क्षेत्र लाटू के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर के पुजारी खीेम सिंह ने आंख में पट्टी बांधकर मंदिर के अंदर प्रवेश कर दीया जलाकर गर्भगृह के कपाट बंद किए। कपाट बंद होने से पहले श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर से ही पूजा अर्चना की। मंदिर समिति ने लाटू देवता से क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना कर प्रसाद वितरण किया। महिलाओं ने मां नंदा के झोड़ा चांचड़ी कार्यक्रम आयोजित किया। मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष कृष्णा सिंह, हीरा पहाड़ी, खीम सिंह, पुष्पा देवी, कृष्णा बिष्ट, उर्मिला बिष्ट, महाबीर बिष्ट, रामेश्वरी देवी, हीरा बुग्याली, खिलाप सिंह, रघुवीर सिंह, पान सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed