फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Landslides in the half year will free Lambgd

डेढ़ साल में भूस्खलन मुक्त होगा लामबगड़

Sat, 27 Aug 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (कर्णप्रयाग)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (कर्णप्रयाग) Updated Sat, 27 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Landslides in the half year will free Lambgd
बदरीनाथ हाईवे पर स्थित लामबगड़ भूस्खलन जोन। - फोटो : Amar Ujala

बदरीनाथ हाईवे पर नासूर बना करीब चार सौ मीटर लामबगड़ भूस्खलन जोन डेढ़ साल के भीतर नए स्वरूप में दिखेगा। आगामी अक्तूबर माह से भूस्खलन जोन का स्थायी ट्रीटमेंट कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए भारत सरकार से लोनिवि (एनएच) इकाई को 96 करोड़ की धनराशि भी मंजूर हो गई है।

विज्ञापन


भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट का कार्य दिल्ली की निजी कंपनी करेगी। एनएच अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के मजदूर जनवरी माह में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच भी भूस्खलन क्षेत्र का ट्रीटमेंट कार्य करेंगे और डेढ़ साल के भीतर लामबगड़ भूस्खलन मुक्त हो जाएगा। 
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे धार्मिक ही नहीं बल्कि सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। लामबगड़ में हाईवे के बार-बार बाधित होने से जहां बदरीनाथ धाम की यात्रा प्रभावित हो रही है वहीं चीन सीमा पर चौकसी में लगे जवानों के लिए राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी बाधित हो रही है। विगत 22 जून को भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में करीब सौ मीटर बह गया था। तब से दो माह के भीतर हाईवे करीब पचास दिन बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे की दशा सुधारने के लिए वर्ष 2014 में बदरीनाथ धाम के व्यवसायियों और मंदिर के हक-हकूकधारियों ने छह माह तक आंदोलन भी किया था। लामबगड़ में अब हाईवे के सुधरने की आस जगी है। लोनिवि (एनएच) के अधिशासी अभियंता प्रवीन ने बताया कि सितंबर माह के अंत तक निर्माणदायी संस्था लामबगड़ का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर यहां निर्माण सामग्री का भंडारण करना शुरू कर देगी। नदी और चट्टान साइड एक साथ ट्रीटमेंट कार्य शुरू किया जाएगा।

लामबगड़ में जीओ सिंथेटिक कारपेट में उगेगी घास
लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में जीओ सिंथेटिक की कारपेट बिछाई जाएगी, जो भूस्खलन को प्रभावी ढंग से रोक सकती है। कारपेट में हरी घास लगाई जाएगी, जो मिट्टी पर अपनी मजबूत पकड़ बना लेगी। इसके बाद रॉक पर शीर्ष भाग से लेकर आधार तक एंकरिंग की जाएगी। इसमें लंबी-लंबी लोहे की कीलें रॉक के अंदर डाली जाएंगी। भूस्खलन के शीर्ष भाग में कंक्रीट की मोटी दीवार लगाई जाएगी। साथ ही अलकनंदा साइड भी हाईवे की सुरक्षा के लिए आरसीसी वॉल हाईवे की ऊंचाई तक बनाई जाएगी। इससे लामबगड़ में हाईवे करीब बारह मीटर चौड़ा हो जाएगा।

पडग़ासी और लामबगड़ गांवों को है भूस्खलन से खतरा
लामबगड़ भूस्खलन जोन के शीर्ष भाग में पड़गासी और लामबगड़ गांव स्थित है। लगातार भूस्खलन होने से दोनों गांवों को खतरा बना हुआ है। पड़गासी गांव में करीब 25 परिवार निवास करते हैँ, जबकि लामबगड़ गांव में पचास से भी अधिक परिवार हैं।


इस क्षेत्र में बारिश होने के बाद भूस्खलन सक्रिय हो जाता है। जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत का कहना है कि लामबगड़ भूस्खलन जोन के स्थाई ट्रीटमेंट कार्य से ही यहां भूस्खलन पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed