फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Landslides in Chamoli district blocked 21 roads

सड़कें बंद होने से आठ किलोमीटर पैदल चल रहे ग्रामीण

Sun, 25 Aug 2019 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Landslides in Chamoli district blocked 21 roads
बदरीनाथ हाईवे पर क्षेत्रपाल में बोल्डर और मलबे को हटाती एनएच की जेसीबी मशीन। - फोटो : GOPESHWAR
जिले में भूस्खलन से अभी भी 21 संपर्क मार्ग अवरुद्ध पड़े हुए हैं। बिरही-निजमूला सड़क पिछले 17 दिनों से बंद होने से पाणा, ईराणी, पगना और झींझी गांव के ग्रामीणों को करीब आठ किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। रामणी से झींझी गांव को जोड़ने वाली लार्ड कर्जन रोड के अवरुद्ध होने से पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां झींझीं गांव के पास लेडाल गदेरे में आरसीसी पुलिया क्षतिग्रस्त पड़ी है।
विज्ञापन

जिले में घाट-कुरुड़, गोपेश्वर-हापला, कलसिर-धोतीधार सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले 21 संपर्क मार्ग भूस्खलन से क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। झींझी गांव के राजे सिंह नेगी और संग्राम सिंह ने बताया कि बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पगना, पठेला, बेगड़ा और गाड़ी गांव के समीप अवरुद्ध होने से ग्रामीणों को बिरही तक पहुंचने के लिए करीब आठ किमी की दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। रामणी गांव के सूरज पंवार का कहना है कि घाट-कुरुड़ और घाट-रामणी मोटर मार्ग जगह-जगह अवरुद्घ होने से ग्रामीणों को मीलों पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। कई बार लोनिवि के अधिकारियों को अवगत कराने पर भी सड़कों को सुचारु नहीं किया जा रहा है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि बार-बार हो रही बारिश से सड़कों को खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। भूस्खलन क्षेत्रों में जेसीबी तैनात हैं। सड़कों को युद्घस्तर पर खुलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed