फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Landslides close 25 roads in Chamoli

चमोली में भूस्खलन से बंद पड़ी 25 सड़कें

Fri, 28 Aug 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Landslides close 25 roads in Chamoli
चमोली जिले में कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कें भूस्खलन और पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से बंद पड़ी हैं। जिले में 135 सड़कें भूस्खलन से बंद थीं, जिसमें से 110 सड़कें वैकल्पिक रूप से सुचारु कर दी गई हैं, जबकि 25 सड़कें अभी भी बंद हैं। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को लंबी दूरी तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

दशोली ब्लाक के करीब 40 गांवों को यातायात से जोड़ने वाली चमोली-लासी-सरतोली सड़क मलबा और बोल्डर आने से तीन दिनों से बंद है। साथ ही कनकचौंरी-पोगठा, उड़ामांडा-रौता, कुहेड़-मैठाणा, खन्नी-पैणी-कुजासू, नंदकेशरी-ग्वालदम, थराली-घाट-डुंग्री, थराली-कुराड़, गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ, पुरसाड़ी-पलेठी, थराली-जूनीधार-गोठिंडा, कर्णप्रयाग-धारडुंग्री-मैखुरा-कंडारा आदि सड़कें बंद पड़ी हैं। कई गांवों में पैदल रास्ते भी तहस-नहस पड़े हैं। लासी गांव के ग्राम प्रधान नयन कुंवर ने बार-बार भूस्खलन से बाधित हो रही लासी-सरतोली सड़क का समरेखण बदलने की मांग उठाई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी व मैन पावर तैनाती की गई हैं। सड़कों को प्राथमिकता से खोला जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed