{"_id":"577d2d7b4f1c1b9d2f7fa420","slug":"landslide-threatens-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे चौड़ीकरण से खतरे की जद में भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे चौड़ीकरण से खतरे की जद में भवन
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Wed, 06 Jul 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
अलकनंदा से हो रहे भू-कटाव से खतरे की जद में पहुंचा गोपेश्वर का कोठियालसैंण मोहल्ला। यहां कई घरों को भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे चौड़ीकरण कार्य के चलते चमोली कस्बे के अपर चमोली स्थित आवासीय भवनों को खतरा पैदा हो गया है। जिससे यहां लोग हल्की बारिश में भी दहशत में जीने को मजबूर हैं। लोगों ने बीआरओ से शीघ्र यहां पुस्ता निर्माण करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर चमोली कस्बे में इन दिनों बीआरओ की ओर हाईवे चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। लेकिन हिल कटिंग के बाद पहाड़ी पर पुस्तों का निर्माण न किए जाने से बीती 30 जून को हुई बारिश से यहां भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
अपर चमोली निवासी नयन सिंह कुंवर, राजेंद्र सिंह, दिनेश सती, राजेश्वरी देवी, राजेंद्र सिंह, आनंद सिंह, संजय सिंह, सुजान सिंह, जानकी देवी, राजेश्वरी देवी व विजेंद्र रावत के आवासीय भवन खतरे की जद में है। भवन स्वामियों का कहना है कि शीघ्र पुस्तों का निर्माण नहीं किया जाता तो यहां आवासीय भवनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
इधर, बीआरओ के कमान अधिकारी रुप ज्योति दास का कहना है कि चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर हिल कटिंग के साथ प्लम वाल बनाई जा रही हैं। साथ इसके ऊपरी हिस्से में क्रेट वाल का निर्माण शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।