{"_id":"64be6c562885c6c219066636","slug":"landslide-destroys-two-cow-shelters-houses-in-danger-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-1367-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भूस्खलन से दो गोशालाएं ध्वस्त, मकान खतरे की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भूस्खलन से दो गोशालाएं ध्वस्त, मकान खतरे की जद में
Mon, 24 Jul 2023 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 24 Jul 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
मलबे में दबकर गाय की मौत, जगह-जगह टूटे हैं पुश्ते
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। तेज बारिश से रविवार रात को क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। भूस्खलन से दो गोशालाएं ध्वस्त हो गईं और मलबे में दबकर एक गाय की मौत हो गई जबकि एक मकान खतरे की जद में आ गया। वहीं भूस्खलन से कई सड़कें भी बंद हो गई हैं।
रौता के ग्राम प्रधान बीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि उनके गांव के माया सिंह का मकान भूस्खलन की जद में आ गया है और यह कभी भी ढह सकता है। कहा कि उन्हीं की ग्राम पंचायत सिराऊ तोक में महावीर सिंह की गोशाला भूस्खलन से ध्वस्त हो गई और मलबे में दबकर गाय की मौत हो गई। गुणम के प्रधान सज्जन सिंह नेगी ने बताया कि वहीं गुणम-नैल-नौली सड़क का पुश्ता टूटने से तारा देवी की गोशाला भी टूट गई है। तुमड़ी के प्रधान अनूप सिंह ने बताया कि रौता-पोखरी सड़क के जगह-जगह पुश्ते टूटने से सात गोशालाएं खतरे की जद में आ गई हैं।
दूसरी ओर बारिश से ब्लॉक पोखरी की कई सड़कें बंद हो गई हैं। मलबा आने से लोनिवि व पीएमजीएसवाई की पोखरी-कर्णप्रयाग, पोखरी-वल्ली-हरिशंकर, उडामांडा-चौड़ी, खन्ना-पैणी-कुजासू, जौरासी-तोणजी समेत कई सड़कें बंद हैं। कुजासू की प्रधान अनीता देवी, रौता के प्रधान बीरेंद्र सिंह, हरिशंकर के प्रधान देवेंद्र लाल, गुणम के प्रधान सज्जन सिंह, कलसीर की प्रधान मीना राणा, तोणजी के प्रधान मुकेश नेगी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबंधित विभागों से बंद सड़कों को जल्द खोलने की मांग की। वहीं लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय प्रसाद सिन्हा व पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोला ने बताया कि सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी भेज दी हैं।