फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lakshmi Narayan temple urn worship in oil pitcher Gadhu

लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई गाड़ू घड़ा तेल कलश की पूजा

Tue, 31 Jan 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Tue, 31 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi Narayan temple urn worship in oil pitcher Gadhu
yatra - फोटो : yatra

डिम्मर गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में मंगलवार को गाड़ू घड़ा तेल कलश की पूजा की गई। ब्रह्ममुहूर्त में धर्माचार्यों ने विष्णु शहस्त्रनाम और नामावलियों से श्री लक्ष्मीनारायण और गाडू घड़ा तेल कलश की पंचद्रव्यों से पूजा की। इसके बाद भगवान नारायण को बाल भोग लगाया गया।

विज्ञापन


श्री बदरीनाथ धाम के पुजारियों हेमचंद्र और सनद डिमरी की अगवानी में गाडू घड़ा को लेकर शंखनाद के साथ श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर की परिक्रमा की गई। इसके बाद यात्रा ऋषिकेश के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


श्री बदरीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के अध्यक्ष सुरेश डिमरी ने बताया कि गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा मंगलवार को ऋषिकेश में ही रुकेगी और बुधवार को बसंत पंचमी पर नरेंद्रनगर पहुंचेगी। पौराणिक परंपराओं के अनुसार टिहरी नरेश और महारानी की मौजूदगी में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने और भगवान के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल निकालने की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों ग्रामीणों ने गाडू घड़ा तेल कलश के दर्शन किए। इस मौके पर डिम्मर-उमट्टा धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष शैलेंद्र डिमरी, नंद किशोर डिमरी, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर डिम्मर के पुजारी मोहन प्रसाद डिमरी, द्वारिका प्रसाद, नरेश चंद्र खंडूड़ी, गिरीश चंद्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed