फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lakhs stolen in three temples of Garasain region

गैरसैंण नगर के धारगैड व सुनारगांव के तीन मदिंरों व एक घर में चोरी

Sun, 09 Feb 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen in three temples of Garasain region
चोरों ने गैरसैंण क्षेत्र के धारगैड़ गांव में भगवती व शिव मंदिर, सुनारगांव के भगवती मंदिर के अलावा एक ग्रामीण के घर में हाथ साफ किया। ग्रामीणों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

धारगैड गांव के राजेंद्र चौहान ने बताया कि शनिवार रात को पास के खेत में दानपात्र पड़ा था। तभी देखा तो शिव मंदिर से चांदी के तीन छत्र, 30 से 35 हजार नकदी गायब थी। ग्रामीणों के मंदिर में जाने पर पता चला कि पास ही भगवती के मंदिर से भी 28 छत्र, पांच-छह हजार नकदी साफ थी। इसी तरह पास के सुनारगांव में भी भगवती मंदिर से सोने की चेन, एक चांदी की मूर्ति, तीन चांदी के छत्र व कई रिंग गायब थी। वहीं, धारगैड़ के ही फौजी दिनेश पंवार के घर से सोने के जेवर चोरी हुए। ग्रामीण राजेंद्र चौहान, रघुबीर चौहान, सुरेंद्र पंवार, सोबन पंवार ने रात में ही थाने में पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। नपं अध्यक्ष पुष्कर रावत, जसवंत सिंह ने पुलिस से कहा कि क्षेत्र में बिना सत्यापन के घूम रहे फेरीवालों पर अंकुश लगना चाहिए। थानाध्यक्ष रविंद्र नेगी ने कहा कि चारों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed