फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   laborers protest in Bhimtala village

भीमतला गांव पहुंचे मजदूरों का विरोध

Tue, 23 Jun 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
laborers protest in Bhimtala village
रात में बाइक से भीमतला गांव पहुंचे मैदानी क्षेत्र के 20 से अधिक मजदूरों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि बाहरी क्षेत्रों से यहां किसी को नहीं आने दिया जाएगा। ग्रामीणों के न मानने पर नगर पालिका और पुलिस को मजदूरों को गांव से दूर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करना पड़ा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण गांवों में ग्रामीण पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में घुसने की अनुमति नहीं दी जा रही है। सोमवार रात को 20 से अधिक मजदूर सहारनपुर, बिजनौर व अन्य मैदानी क्षेत्रों से आकर भीमतला गांव में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि ये मजदूर बदरीनाथ हाईवे पर चल रहे ऑलवेदर परियोजना के कार्य के लिए यहां पहुंचे थे। लॉकडाउन से पहले वे भीमतला में ही रह रहे थे लेकिन काम न मिलने पर घरों को लौट गए थे। मंगलवार सुबह जब ग्रामीणों को गांव में मजदूरों के पहुंचने की भनक लगी तो उन्होंने मजदूरों का विरोध करना शुरू कर दिया। सूचना पर नगर पालिका और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि विरोध न करें लेकिन वे नहीं माने। चमोली कोतवाली के एसआई शिव दत्त जमलोकी ने बताया कि ऐसे में मजदूरों को ट्रक में बैठाकर गांव से दूसरी जगह पर शिफ्ट करना पड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed