फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kumbhakarna, Meghnad and Ahiravan were killed

Chamoli News: कुंभकर्ण, मेघनाद और अहिरावण का हुआ वध

Thu, 02 Oct 2025 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 02 Oct 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Kumbhakarna, Meghnad and Ahiravan were killed
गौचर। रामलीला मंचन के तहत बुधवार रात को कुंभकर्ण, मेघनाद और अहिरावण वध की लीला का भव्य मंचन हुआ।
विज्ञापन

रामलीला मंचन में शक्तिवाण लगने से मूर्छित हुए लक्ष्मण को संजीवनी बूटी से जीवन मिलता है। इसके बाद रावण अपने भाई कुंभकर्ण, मेघनाद और अहिरावण को युद्ध के लिए भेजता है। जनकल्याण लोक सेवा समिति के सौजन्य से कामधेनु रामलीला मंडली की ओर से आयोजित रामलीला में कुंभकर्ण व राम की सेना के साथ युद्ध होता है। कुंभकर्ण राम के हाथों मारा जाता है। राम की आज्ञा से लक्ष्मण मेघनाद से युद्ध करने के लिए आते हैं। दोनों के बीच घमासान युद्ध होने पर लक्ष्मण मेघनाद का सिर काटकर उसका वध कर देता है। मेघनाद की पत्नी सुलोचना विलाप करती है जिसे देखकर दर्शक भावुक हो जाते हैं। इसके बाद अहिरावण का वध होता है। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, प्रताप सिंह लूथरा, सभासद विनीत रावत, जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार और पवित्रा बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद

रावण पुतला दहन के साथ ही रामकथा का समापन

गैरसैंण। बीते तीन दिनों से रामलीला मैदान में आयोजित रामकथा का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। रामकथा वाचक पं. जगदीश प्रसाद ढोंडियाल ने कहा कि विजयादशमी पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। वहीं देर शाम मैदान रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


नंदा देवी को अर्पित की हरियाली
कर्णप्रयाग/थराली। बृहस्पतिवार को देवी पूजा के साथ शारदीय नवरात्र का समापन हो गया। वहीं थराली के श्रीराज राजेश्वरी सिद्धपीठ देवराड़ा में नवरात्रों के कार्यक्रम पर मां भगवती नंदा देवी की पूजा की गई और हरियाली मां भगवती नंदा देवी को अर्पित की गई। इस दौरान मुख्य पुजारी मंशाराम गौड़, योगेश गौड़, रणजीत सिंह रावत, रघुवीर सिंह गुसाईं, मोहन प्रसाद देवराड़ी, पुष्कर सिंह गुसाईं, गौरा देवी, जयंती पंत, नपं अध्यक्ष सुनीता रावत आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed