फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Khageli XI team won the final

Chamoli News: खगेली एकादश की टीम ने जीता फाइनल

Mon, 14 Apr 2025 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 14 Apr 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
Khageli XI team won the final
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। ब्लॉक के डिम्मर गांव में आयोजित जय मां चंडिका क्लब कमेटी कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल खगेली एकादश की टीम ने जीता। फाइनल में खगेली की टीम ने बधाणी की टीम को एक विकेट से हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

फाइनल मुकाबले में बधाणी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 15 ओवरों में 100 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगेली एकादश की टीम ने नौ विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज आशीष, बेस्ट बल्लेबाज रजत रिंगवाल चुने गए। खिलाड़ी सागर ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। आयोजक समिति की ओर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने विजेता टीम को 9500 नकद धनराशि और उपविजेता टीम को 4500 रुपये पुरस्कार राशि के साथ ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष प्रिंस, उपाध्यक्ष विपिन, कृष्णा रिंगवाल और जयदीप गैरोला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed