फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kandara and Jasyara villages become containment zones after getting infected

संक्रमित मिलने पर कंडारा और जस्यारा गांव बने कंटेनमेंट जोन

Tue, 18 May 2021 05:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Kandara and Jasyara villages become containment zones after getting infected
कपीरी पट्टी के कंडारा और जस्यारा गांव में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए प्रशासन ने दोनों गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। मंगलवार को कर्णप्रयाग के कानूनगो और पटवारी ने दोनों गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को जरूरी एहतियात बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कपीरी पट्टी के गांवों में बुखार और जुकाम की सूचना मिलने पर पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने गांवों में जाकर ग्रामीणों की कोरोना जांच की थी। जांच में कंडारा में 31 और जस्यारा गांव में 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर अब दोनों गांवों को कंटेटमेंट जोन घोषित कर दिया। राजस्व निरीक्षक मानवेंद्र बर्तवाल ने कहा कि दोनों गांवों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को सामाजिक दूरी बनाने, मास्क पहनने और कोविड की गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को जरूरी सुविधाएं जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन

कंडारा की प्रधान कुसुमलता कंडारी ने कहा कि अभी तक कंडारा गांव में 327 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। कंटेटमेंट जोन घोषित करने के बाद प्रशासन को ग्रामीणों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। वहीं कनखुल गांव में 20 और चूला गांव में 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व प्रमुख राजेंद्र सगोई ने गांवों में जांच बढ़ाने और कैंप लगाकर वैक्सिनेशन करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थराली में 29 पॉजिटिव मिले
थराली। कोरोना कर्फ्यू के बाद भी थराली में संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है। मंगलवार को थराली क्षेत्र में 29 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएचसी की कोविड प्रभारी डॉ. एश्वर्या रेवाड़ी ने कहा कि रविवार को सुनला, चेपड़ों और तहसील परिसर से 216 लोगों सैंपल लिए गए थे, जिसमें से 29 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। सभी को होम आइसोलेशन में रहने को गया है। संवाद

श्रीकोट गांव कंटेनमेंट जोन बना
पुरोला। ब्लाक के श्रीकोट गांव में 12 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
मोरी व पुरोला ब्लाक में अब तक 30 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि पुरोला में 18 व मोरी में 12 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। पुरोला में 312 व मोरी में 174 लोग कोरोना संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि श्रीकोट गांव में कोरोना पॉजिटिव आए लोगों की निगरानी के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed