फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kanchannala was in spate, vehicles were stranded for five hours

Chamoli News: उफान पर आया कंचननाला, पांच घंटे तक फंसे रहे वाहन

Mon, 21 Jul 2025 05:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 21 Jul 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Kanchannala was in spate, vehicles were stranded for five hours
फोटो-
विज्ञापन

150 वाहनों में करीब 1500 यात्री दोनों ओर फंसे रहे
नाले का कल्वर्ट मलबे से बंद हो जाने के कारण हाईवे पर आ गया था मलबा, धक्का देकर वाहन सुरक्षित स्थानों पर भेजे
पोकलेन मशीन से कल्वर्ट से मलबा हटाने के बाद सुचारु हुई वाहनों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/बदरीनाथ। भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे पर बह रहे कंचननाला का जलस्तर बढ़ गया जिससे यहां करीब पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। कई यात्री वाहनों को धक्का मारकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। ऐसे में हाईवे के दोनों ओर करीब 150 वाहनों में लगभग 1500 तीर्थयात्री फंसे रहे। नाले का जलस्तर कम हुआ तो सुरक्षा के बीच यात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा गया।

बदरीनाथ धाम में रविवार को देर रात से हो रही बारिश सोमवार तड़के तक होती रही। तेज बारिश के दौरान सुबह करीब दस बजे कंचननाला उफान पर आ गया। नाले का कल्वर्ट मलबे से बंद हो जाने के कारण पानी और मलबा पत्थरों के साथ हाईवे पर बहने लगा। ऐसे में यहां वाहनों की आवाजाही थम गई। नाले का बहाव तेज होने के कारण पोकलेन मशीन भी मलबे को हटा नहीं पाई। धीरे-धीरे यहां करीब 150 वाहन दोनों ओर फंस गए। प्रत्यक्षदर्शी धन सिंह और अतुल कुमार का कहना है कि कंचननाला उफान पर आने से बदरीनाथ हाईवे पर मलबा और पत्थर आ गए। यात्रियों के वाहनों को धक्का मारकर सुरक्षित स्थानों तक ले जाया गया। कांवड़ यात्रियों के दोपहिया वाहन भी यहां फंसे रहे। दोपहर करीब एक बजे पोकलेन मशीन ने नाले के कल्वर्ट से मलबा हटाने का काम शुरू किया। कल्वर्ट के दोनों ओर से पत्थरों का भरान किया गया जिसके बाद अपराह्न करीब तीन बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। बदरीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए नाले के दोनों ओर से पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। हाईवे के खुलने पर एक-एककर सुरक्षा के बीच यात्रा वाहनों को गंतव्य के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed