फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jyotirmath: Market will remain closed today and vehicles will not ply.

ज्योतिर्मठ : आज बाजार रहेगा बंद व नहीं चलेंगे वाहन

Fri, 27 Sep 2024 03:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 27 Sep 2024 03:33 PM IST
विज्ञापन
Jyotirmath: Market will remain closed today and vehicles will not ply.
ज्योतिर्मठ : आज बाजार रहेगा बंद व नहीं चलेंगे वाहन
विज्ञापन

भू-धंसाव वाले क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्य नहीं होने पर किया जा रहा आंदोलन
यात्रियों को होगी दिक्कत, आवाजाही होगी मुश्कित
संवाद न्यूज एजेंसी

ज्योतिर्मठ। आपदा प्रभावित ज्योतिर्मठ में सुरक्षात्मक कार्य न होने सहित अन्य मांगों को लेकर 27 सितंबर शुक्रवार को ज्योतिर्मठ बाजार बंद रहेगा और चक्काजाम रहेगा। मूल निवास स्वाभिमान संगठन की ओर से आयोजित इस बंद व चक्का जाम में व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन भी शामिल है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने कहा कि आपदा के 21 माह बाद भी नगर में सुरक्षात्मक कार्यों के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी गई है। इसके चलते बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया है। वहीं टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष चंडी प्रसाद बहुगुणा का कहना है कि जब तक प्रशासन के साथ उचित वार्ता नहीं हो जाती प्रस्तावित चक्का जाम वापस नहीं लिया जाएगा। वहीं इस समय चारधाम यात्रा ने गति पकड़ी है। हर दिन हजारों श्रद्धालु बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के दर्शनों को आ रहे हैं। बाजार बंद रहने और चक्का जाम से यात्रियों को अवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही स्थानीय लोगों के लिए भी कहीं आवाजाही करना मुश्किल रहेगा।
विज्ञापन


जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने मुख्य सचिव को दिया ज्ञापन



ज्योतिर्मठ। भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में सुरक्षात्मक कार्याें सहित अन्य मांगों को लेकर जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने देहरादून में मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बरसात के बाद नगर के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। इसलिए यहां सुरक्षात्मक कार्यों को तेजी से कराया जाए। कहा कि मुख्यमंत्री के साथ आठ अप्रैल 2023 को जिन बिंदुओं पर सहमति बनी थी उनपर शीघ्र कार्रवाई हो। उन्होंने सुरक्षात्मक कार्य शीघ्र शुरू करने, राहत, मुआवजा व पुनर्वास के कार्य जल्द पूरे करने, राहत व पुनर्वास मुआवजे के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों का नगर में कैंप आयोजित करने और समय-समय पर इसकी समीक्षा करे की मांग भी की गई। ज्ञापन देने वालों में समिति के संयोजक अतुल सती, अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, सचिव कमल रतूड़ी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed