फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jyotirmath. In Pandukeshwar village, villagers have completely banned the consumption or serving of alcohol at any public function

Chamoli News: पांडुकेश्वर में शराब पीने व पिलाने पर लगाया प्रतिबंध

Sat, 14 Mar 2026 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 14 Mar 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Jyotirmath. In Pandukeshwar village, villagers have completely banned the consumption or serving of alcohol at any public function
पांडुकेश्वर में शराब पीने व पिलाने पर लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खुली बैठक में लिया निर्णय, पकड़े जाने पर 51 हजार का लगेगा दंड
ज्योतिर्मठ। पांडुकेश्वर गांव में ग्रामीणों ने गांव में किसी भी सार्वजनिक कार्य में शराब पीने व पिलाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। ग्रामीणों ने खुली बैठक कर निर्णय लिया। कहा, किसी भी सार्वजनिक कार्य में शराब परोसने पर 51 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया जाएगा। ग्राम प्रधान मनोरमा देवी की अध्यक्षता में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि गांव में किसी भी सार्वजनिक कार्य में शराब परोसना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई परिवार गांव में शराब परोसता पाया जाता है तो 51 हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया जाएगा। इस दौरान राजदेव मेहता, जगदीश पंवर, कल्याण सिंह भंडारी, जसवीर मेहता, भगत सिंह मेहता, युवक मंगलदल अध्यक्ष निश्चय मेहता, हरेंद्र भंडारी, किशन पंडवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष वीना पंवार, बीडीसी सदस्य साधना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed