फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath land subsidence 21 unsafe government buildings to be demolished notices Issued to occupant chamoli

चमोली: ज्योतिर्मठ में 21 असुरक्षित सरकारी भवन होंगे ध्वस्त, भू-धंसाव से प्रभावित होने पर प्रशासन ने लिया फैसला

Tue, 06 Oct 2026 01:54 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Tue, 06 Oct 2026 01:54 PM IST
सार

भू-धंसाव की मार झेल रहे ज्योतिर्मठ में अब असुरक्षित सरकारी इमारतों को हटाने की तैयारी तेज हो गई है। प्रशासन ने जर्जर भवनों को खाली कराने के बाद उन्हें ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Joshimath land subsidence 21 unsafe government buildings to be demolished notices Issued to occupant chamoli
ज्योतिर्मठ में भूधंसाव से प्रभावित भवन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भू-धंसाव से प्रभावित ज्योतिर्मठ नगर में असुरक्षित घोषित 21 सरकारी भवनों को जल्द ध्वस्त किया जाएगा। जर्जर और रहने योग्य नहीं होने के कारण प्रशासन ने इन भवनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन भवनों में तहसील परिसर के भवनों के साथ ही सरकारी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग भी शामिल है।

विज्ञापन

 

उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि ज्योतिर्मठ में कई सरकारी भवन वर्ष 1990 के दशक में आए भूकंप से ही क्षतिग्रस्त हो गए थे। जनवरी 2023 में भू-धंसाव की स्थिति गंभीर होने के बाद सीबीआरआई सहित विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाओं की टीमों ने इन भवनों का निरीक्षण किया था। जांच के बाद 21 सरकारी भवनों को असुरक्षित घोषित किया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड कांग्रेस:  अपनों के संग सफर पर निकले पूर्व सीएम हरीश रावत, यात्रा पूरी करने के बाद जाएंगे दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि असुरक्षित भवनों में रह रहे लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जल्द इन भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। ध्वस्तीकरण के बाद आवश्यकता के अनुसार सुरक्षित स्थानों पर नए सरकारी भवनों का निर्माण कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से इससे पहले नगर क्षेत्र में 55 से अधिक असुरक्षित निजी भवनों को ध्वस्त कर प्रभावित भवन स्वामियों को मुआवजा दिया जा चुका है। वहीं दूसरे चरण में चिह्नित भवनों के मुआवजे के भुगतान की प्रक्रिया भी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed