फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joshimath: Displacement of disaster affected people should be done on safe land only.

जोशीमठ : आपदा प्रभावितों की सुरक्षित भूमि पर ही करें विस्थापन

Thu, 08 Feb 2024 10:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 08 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Joshimath: Displacement of disaster affected people should be done on safe land only.
जोशीमठ तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सोंपते अापदा प्रभावित। संवाद
जोशीमठ। आपदा प्रभावितों ने सरकार से उन्हें नगर के आसपास उनकी सुरक्षित भूमि पर ही विस्थापित करने की मांग की। उन्होंने मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि पुश्तैनी निवासी और बाहर से आकर बसे लोगों के हितों में भिन्नता है। इसलिए उनका विस्थापन अन्यत्र नहीं होना चाहिए। उक्त जगह पर मूलभूत सुविधाओं के साथ घर बनाकर लोगों को आवंटित करें तो असुरक्षित भूमि का नहीं लेंगे मुआवजा।
विज्ञापन


ज्ञापन में लोगों ने कहा कि जोशीमठ के पुश्तैनी निवासी और बाहर से आकर बसे लोगों के हितों में भिन्नता है। इसलिए उनका विस्थापन अन्यत्र नहीं होना चाहिए। हमारी जोशीमठ के आसपास सुरक्षित पुश्तैनी भूमि है जहां मूलभूत सुविधाओं का विकास कर भवन बनाकर उन्हें विस्थापित किया जाए। जिन पुश्तैनी लोगों के पास सुरक्षित भूमि नहीं है उनको सरकारी भूमि पर भवन बनाकर दिया जाए। सुरक्षित जगह पर विस्थापित किया जाता है तो वे असुरक्षित भूमि का मुआवजा नहीं लेंगे और जोशीमठ के ट्रीटमेंट के बाद वापस उसी भूमि पर मानकों के अनुसार बसावट करेंगे। इसके अलावा उन्होंने ऐरा पुल से मारवाड़ी पुल तक अलकनंदा व धौली गंगा के बायीं ओर तटबंध बनाने, औली से जोशीमठ तक सभी वार्डों में सीवरेज व ड्रेनेज की व्यवस्था करने, प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक भवन, मंदिर, गौचर, पनघट, घाट आदि को सुरक्षित रखने का प्रावधान करने, होटल, लॉज, होम स्टे आदि का मुआवजा उचित दर पर देने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में देवपुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, विशंबर सिंह, समीर डिमरी, नितिन, राजेश भट्ट, हर्षवर्धन भट्ट, सुभाष डिमरी, वैभव सकलानी, गुड्डी देवी भुजवाण, अरुणा नेगी, आशा सती, सुमेधा भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




--------------



जोशीमठ में जमीन खरीद व बिक्री पर लगे रोक

- आपदा प्रभावितों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद कुछ जगहों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिनकी जांच की जाए। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत जमीन की खरीद व बिक्री पर तत्काल रोक लगाने, जोशीमठ में विस्थापन व पुनर्वास कार्यालय खोलने और यहां के पुश्तैनी निवासियों को नियमानुसार विशेष पैकेज के अंतर्गत विस्थापन भत्ता देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed