फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Joint Magistrate inspected the landslide in Math village

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया मठ गांव में भूस्खलन का निरीक्षण

Tue, 14 Sep 2021 09:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Joint Magistrate inspected the landslide in Math village
विकासखंड दशोली के मठ बेमरू गांव के नीचे हो रहे भूस्खलन का संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें भूस्खलन से हो रहे नुकसान के बारे में अवगत कराया।
विज्ञापन

मठ बेमरू गांव के नीचे लंबे समय से भूस्खलन हो रहा है, जिससे गांव खतरे की जद में आ गया है। बीते दिनों बारिश होने से यहां पर फिर भूस्खलन शुरू हो गया। इस समस्या को अमर उजाला ने दो सितंबर को ‘सड़क की कटिंग से मठ गांव में भूस्खलन’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए मंगलवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने गांव में हो रहे भूस्खलन का निरीक्षण किया। साथ ही मठ-बेमरू और गुनियाला में बारिश से हुए नुकसान का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर 2010 में भूस्खलन शुरू हो गया था। वहीं कुछ समय पहले विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना का निर्माण करने वाली कंपनी ने गांव के नीचे सड़क की कटिंग की थी। इससे भूस्खलन और बढ़ गया। भूस्खलन गांव के नजदीक पहुंच चुका है। मठ गांव के प्रधान संजय राणा, मनोज कुमार, प्रकाश सेमवाल, कुलदीप सिंह आदि का कहना है कि संयुक्त मजिस्ट्रेट ने गांव में भूस्खलन का निरीक्षण किया। उन्हें उम्मीद जगी है कि भविष्य में इसका कोई ठोस समाधान निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed