फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jobs which will give her the same vote.

जो रोजगार के अवसर दे उसे ही देंगे वोट

Mon, 30 Jan 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Mon, 30 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Jobs which will give her the same vote.
मतदाता

चमोली में प्रत्याशियों के भाग्य की डोर युवाओं के हाथ में है। जिले में 84915 युवा मतदाता हैं, जिनमें से 18 से 19 वर्ष के 6715 मतदाता हैं, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन


सभी आयु वर्ग में सर्वाधिक मतदाता 20 से 29 वर्ष के हैं। इन मतदाताओं की संख्या 78200 है। युवाओं का कहना है कि जो जिले में संस्थानों में फैकल्टी की व्यवस्था कराए, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए इन्हीं उम्मीदों को देखते हुए प्रत्याशी को वोट दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग विधानसभा में 2,89678 मतदाता हैं, जिनमें से बदरीनाथ में 99288, थराली में 98541 और कर्णप्रयाग में 91849 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा मतदाता जिले में उच्च शिक्षण संस्थानों में बेहतर फैकल्टी, संचार सेवा, चिकित्सा सेवा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग कर रहा है। 19 वर्षीय अतुल राजकीय पॉलीटेक्निक का छात्र है, लेकिन फैकल्टी न होने के कारण संस्थान की ओर से उसे श्रीनगर और गौचर भेजा जा रहा है। अतुल का कहना है कि जिले में एक दर्जन पॉलीटेक्निक संस्थान हैं, लेकिन कहीं भी पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं। जोशीमठ निवासी पवन और संदीप का कहना है कि क्षेत्र में रोजगार के साधन शून्य हैं।

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा न होने से गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना में घायल लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिले में योग प्रशिक्षित सालों से नियुक्ति की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनका कोई पूछनहार नहीं है, जो यहां ये सभी सुविधाएं उपलब्ध करा सके इन्हीं को देखते हुए वोट दिया जाएगा।


गैरसैंण निवासी मनबर सिंह का कहना है कि राज्य स्थापना के बाद से सरकार की ओर से गैरसैंण राजधानी को सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाया गया। गैरसैंण विकास को लेकर कोई पुख्ता पहल नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed