फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   It took five hours to open a road closed 500 meters away.

Chamoli News: 500 मीटर दूर बंद सड़क को खोलने में लग गए पांच घंटे

Mon, 22 Jul 2024 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 22 Jul 2024 07:11 PM IST
विज्ञापन
It took five hours to open a road closed 500 meters away.
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के अपर बाजार बाईपास पर दरकी चट्टान
लोनिवि की जेसीबी पहुंची पांच घंटे बाद
संवाद न्यूज एंजेसी
कर्णप्रयाग। रविवार रात को हुई बारिश से पंचपुलिया के पास अपर बाजार जाने वाले बाईपास पर पहाड़ी से चट्टान दरकने से यहां करीब 5 घंटे तक आवाजाही बंद रही। लोनिवि कार्यालय से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर आए बोल्डर हटाने के लिए लोनिवि का महकमा पांच घंटे बाद पहुंचा। तब जाकर जेसीबी ने मलबा-बोल्डर हटाया और आवाजाही सुचारु करवाई।

बारिश के कारण सोमवार को पंचपुलिया के पास अपर बाजार बाईपास पर सुबह पांच बजे पहाड़ी से चट्टान दरकने से आवाजाही बंद हो गई। करीब सात बजे यहां वाहन पहुंचना शुरू हुए और जाम लगने लगा। इस दौरान पुलिस की ओर से सिमली, ग्वालदम, गैरसैंण आदि स्थानों से नगर में प्रवेश करने वाले वाहनों को सुभाषनगर होते हुए मुख्य बाजार से गुजारा गया जिससे मुख्य बाजार, पेट्रोल पंप और नए पुल पर वाहनों का जाम लग गया। करीब दस बजे यहां पत्थर हटाकर हल्के वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी गई मगर 12 बजे यहां से बड़े वाहन गुजर पाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एनएल वर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए एक चट्टान तोड़ने की मशीन और चार जेसीबी तैनाती की है। चट्टान तोड़ने की मशीन घाट में होने के कारण उसे कर्णप्रयाग तक पहुंचने में समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed