Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Inter-College Mundoli stood first in folk songs and dance.

Chamoli News: लोकगीत और नृत्य में इंटर कॉलेज मुंदोली प्रथम

Tue, 24 Nov 2026 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 24 Nov 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Inter-College Mundoli stood first in folk songs and dance.
फोटो
विज्ञापन

लोहाजंग मेले में शिक्षण संस्थाओं और महिला मंगल दलों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। लोहाजंग में पूर्व विधायक शेर सिंह दानू की स्मृति में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक एवं औद्योगिक पर्यटन व विकास मेले के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रम हुए। शिक्षण संस्थाओं और महिला मंगल दलों ने लोकगीत व लोकनृत्य प्रस्तुत किए। लोकगीत व लोकनृत्य प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज मुंदोली ने पहला स्थान प्राप्त किया।
मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप कुमार आर्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेले पुरानी विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का जरिया हैं। मेलाध्यक्ष इंद्र सिंह राणा ने सरकार से पूर्व विधायक शेरसिंह दानू के गांव पिनाऊं में सड़क बनाने की मांग की। बांक गांव की किसान पुष्पा देवी के स्थानीय उत्पादों की खूब खरीदारी हुई। वहीं मेले में आयोजित अनंत नंदा फाउंडेशन की साइकिल रैली में सचिन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकगीत व लोकनृत्य प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज मुंदोली पहले स्थान पर रहा। जूहा बांक को दूसरा और यूजीबीएस लोहाजंग को तीसरा स्थान मिला। सांस्कृतिक समारोह में संदीप कुमार आर्य और इंद्र सिंह राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर इंद्र सिंह राणा, महाबीर बिष्ट, मोहन सिंह, गौरी खत्री, मनोज पाल, मोहन गांववासी, कै दुली राम, कै. मेहरवान सिंह, प्रद्युमन पूजारी, भुवन बिष्ट, महिपत सिंह, बॉबी दानू, लक्ष्मण राणा, प्रकाश उनियाल, खड़क सिंह, एडवोकेट प्रेम सिंह दानू, संजय राणा, मेघा राणा, बख्तावर खुराना, मदन मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



महिला मंगल दलों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग
नारायणबगड़। विकासखंड के खैतोलीखाल में आयोजित चार दिवसीय राजकीय शौर्य महोत्सव के दूसरे दिन लोकसंस्कृति के रंग देखने को मिले। देश के प्रथम विक्टोरिया क्रॉस विजेता वीर शिरोमणि दरवान सिंह नेगी की स्मृति में यह महोत्सव मनाया जा रहा है। महिला मंगल दलों की पारंपरिक लोकगीतों और लोकनृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व क्षेत्रीय विधायक डॉ. जीतराम ने किया। उन्होंने दरवान सिंह नेगी की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि उनका अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को गौरवशाली इतिहास और स्थानीय संस्कृति से परिचित कराते हैं। जखपाटियों, कफारतीर, चिरखून, चोपता, भटियाना और रैंस सहित विभिन्न गांवों की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनकी प्रस्तुतियों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति की शानदार झलक पेश की।


स्टॉल लगाए
महोत्सव में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं और विभागीय सुविधाओं की जानकारी दी गई। मेट्रो हॉस्पिटल हरिद्वार ने एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। ग्रामीणों ने इस शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण और चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। इस अवसर पर दरवानसिंह नेगी के पौत्र ब्रिगेडियर नितिन नेगी सहित कई जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed