फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Case filed against AE and JE for negligence in disaster management work

Chamoli News: आपदा प्रबंधन कार्यों में लापरवाही पर एई और जेई पर मुकदमा दर्ज

Tue, 16 Sep 2025 08:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 16 Sep 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
Case filed against AE and JE for negligence in disaster management work
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण में आयोजित तहसील दिवस में डीएम ने दिए थे निर्देश
संवाद न्यूज एजेंंसी
गैरसैंण। विकासखंड सभागार में आयोजित तहसील दिवस में पेयजल, सड़क, बिजली सहित राशन कार्ड से संबंधित 175 समस्याएं दर्ज की गईं जिसमें करीब सत्तर फीसदी शिकायतों को निपटा दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही तहसील दिवस में ब्रिडकुल के सहायक अभियंता नरेश कुमार की अनुपस्थिति पर और विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने व आपदा प्रबंधन कार्य प्रभावित होने पर जेई आशीष मलेठा के खिलाफ डीएम संदीप तिवारी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत एफआईआर करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम सोहन सिंह रांगड़ की तहरीर पर गैरसैंण थाने में दोनों के खिलाफ आपदा प्रबंधन कार्यों में लापरवाही पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
जिलाधिकारी डाॅ. संदीप तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में नैणी के ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, हर घर जल योजना और सड़क की समस्या उठाई। ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान की ओर से कुछ निर्माण कार्यों पर आपत्ति जताई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आपत्ति वाले कार्यों की सूची प्रस्तुत की जाए ताकि जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके। जिपंस अनीता रावत काह कि पानी आता नहीं और जल संस्थान ने बिल भेज दिए हैं। ग्रामीणों ने सणकोट-रंगचौड़ा-गोगना पेयजल योजना से संबंधित समस्या, गैरसैंण-पजियाणा मार्ग, साथ ही छात्र नेताओं ने महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क के सुधारीकरण की मांग उठाई। जिलाधिकारी डाॅ. संदीप तिवारी ने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र में भ्रमण कर जनता की समस्याओं को सुनकर समाधान करें। साथ ही जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन अपडेट करें। इस अवसर पर सीडीओ डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम एसएस रांगण, सीओ अमित कुमार, प्रमुख दुर्गा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंसेट
एनएच के ईई को फटकार
तहसील दिवस में जिपंस सुरेश कुमार बिष्ट व वीरेंद्र टम्टा कहा कि एनएच बारिश के दौरान सड़क किनारे नाली बना रहा है। बारिश आने पर निर्माणाधीन नालियां क्षतिग्रस्त हो रही हैं। इस पर डीएम डाॅ. संदीप तिवारी ने एनएच के ईई ओंकार पांडे को निरीक्षण करने के लिए कहा लेकिन ईई ओंकार पांडे ने देहरादून जाने की बात करते हुए बात टालने की कोशिश की। इस पर सीडीओ अभिषेक त्रिपाठी बिफर गए और एफआईआर करने की फटकार लगाई। डीएम के हस्तक्षेप पर स्थिति काबू में आई और ईई ओंकार पांडे तत्काल मीटिंग हाल से निकलकर एनएच पर पांडुवाखाल की ओर निरीक्षण करने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



तहसील दिवस की सूचना जनप्रतिनिधियों को नहीं देने पर हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल/आदिबदरी/नारायणबगड़। तहसील दिवस की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को नहीं मिलने पर ग्राम प्रधानों व बैठक में मौजूद लोगों ने आक्रोश जताया। मुख्य कृषि अधिकारी चमोली जेपी तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 23 शिकायतें दर्ज हुईं जिसमें 6 का निस्तारण हुआ। बैठक में सिचाई विभाग, एनपीसीसी सहित कई विभाग के अधिकारी नहीं पहुंचे। ग्राम प्रधान उमेश मिश्रा व पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने तहसील दिवस के आयोजन की सूचना जनप्रतिनिधि व लोगों को नहीं मिलने पर हंगामा किया। प्रमुख तेजपाल रावत के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। वहीं आदिबदरी तहसील में पहली बार तहसील दिवस हुआ। इसकी सूचना लोगों को जानकारी आज सुबह दी गई जिस कारण ग्रामीण कम संख्या में पहुंच पाए।
तहसील गठन के 13 वर्ष बाद हुए तहसील दिवस में जिला उद्यान अधिकारी नीतेंद्र कुमार के अलावा पशुपालन, जल संस्थान, सिंचाई विभाग, ग्रामीण विकास विभाग,राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। जनता की ओर से अधिकांश शिकायतें ,रोड, रास्ते,पेयजल व मकान व आंगनों के क्षतिग्रस्त होने सहित 35 शिकायतें दर्ज की गई। वहीं नारायणबगड़ में आयोजित तहसील दिवस में 51 शिकायतें दर्ज की गईं। जिला विकास अधिकारी केके पंत की अध्यक्षता में तहसील दिवस लगा। ग्रामीणों ने भू-स्खलन के कारण मकानों में दरारें आने व रास्तों, पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने सहित कई समस्याएं दर्ज की गईं।

शिकायतों को अधिकारी तहसील स्तर पर ही निपटाएं : सीएम
रुद्रप्रयाग। यहां आयोजित तहसील दिवस में सीएम पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल जुड़े। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर दर्ज होने वाली शिकायतें तहसील स्तर पर ही प्राथमिकता से निस्तारित की जाएं। वहीं जिला स्तरीय शिकायतों को जिला में ही हल किया जाए।

जिले में रुद्रप्रयाग, जखोली और ऊखीमठ में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। रुद्रप्रयाग तहसील में एडीएम श्याम सिंह राणा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि तहसील दिवस सिर्फ शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं बल्कि जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस मौके पर दर्ज 13 शिकायतों में 5 का ही निस्तारण किया गया। जखोली में उप जिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया की अध्यक्षता में 8 शिकायतों को निस्तारित किया गया। ऊखीमठ में एसडीएम अनिल कुमार शर्मा ने 9 शिकायतों का निस्तारण किया। इस मौके पर तहसीलदार प्रणव पांडे, सीएमओ डाॅ. रामप्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे और ईई मीनल गुलाटी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed