फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Instructions not to send pilgrims beyond Mana village

Chamoli News: तीर्थयात्रियों को माणा गांव से आगे न भेजने के निर्देश

Mon, 01 May 2023 10:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Instructions not to send pilgrims beyond Mana village
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने सोमवार को बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौसम विभाग के बारिश व बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को माणा गांव से आगे बसुधारा तक न भेजने के निर्देश दिए। कहा कि मौसम सामान्य होने के बाद ही यात्रियों को माणा गांव से आगे भेजा जाए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्ध, असहाय और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सहायता कर उनके लिए सुगमता से दर्शन करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर के साथ ही तप्तकुंड, ब्रह्मकपाल, नया पुल, गांधीघाट में सुरक्षा की दृष्टि से जवानों की तैनाती के लिए कहा। एसपी ने तीर्थयात्रियों से संवाद भी किया। उन्होंने बारिश व बर्फबारी को देखते हुए छाता, रेनकोट, गर्म कपड़े व आवश्यक दवाइयां साथ में रखने और ठंड से बचने की सलाह दी। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, नताशा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत के साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed