{"_id":"5735fbb24f1c1bbc6b9198ed","slug":"injured-guldar","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल अवस्था में मिला गुलदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल अवस्था में मिला गुलदार
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 13 May 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की गोपेश्वर रेंज में मिले घायल गुलदार को उपचार करते पशु चिकित्सक।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग की गोपेश्वर रेंज में शुक्रवार सुबह एक गुलदार घायल अवस्था में मिला है। प्रभाग के वन्य जीव प्रतिपालक शिवलाल ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब पौने आठ बजे गश्ती दल गोपेश्वर रेंज में सिरोली गांव के जंगलों में गश्त पर था, तभी उन्हें सिरोली गांव से दो सौ मीटर दूर पैदल मार्ग पर गुलदार पड़ा मिला।
विज्ञापन
गुलदार की एक जांघ पर घाव था और वह बुरी तरह घायल अवस्था में बेहोश पड़ा हुआ था। दल ने घटना की सूचना प्रभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। वाहन की मदद से गुलदार को पशु चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया।
विज्ञापन
पशु चिकित्सक सुशील कुमार ने बताया कि गुलदार के पिछले पैर पर घाव है, जिससे उसे चलने में दिक्कत हो रही थी। काफी दिनों से उसे पर्याप्त भोजन भी नहीं मिल पाया है, जिसके चलते कमजोरी के भी लक्षण दिखाई दे रहे है। उपचार के साथ ही गुलदार को ग्लूकोज भी चढ़ाया जा रहा है। 48 घंटों के बाद ही सही स्थिति का पता लग पाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन