{"_id":"6a8ec14b73034df9a60d4a48","slug":"information-regarding-agricultural-schemes-is-not-being-received-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-120526-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कृषि योजनाओं की नहीं मिल रही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कृषि योजनाओं की नहीं मिल रही जानकारी
Wed, 26 Aug 2026 04:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 26 Aug 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर। थराली और देवाल क्षेत्र में खेतों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए चेन फेंसिंग नहीं होने और कृषि योजनाओं की जानकारी ब्लॉक स्तर पर उपलब्ध नहीं होने से नाराज जनप्रतिनिधियों ने मुख्य कृषि अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर किसानों को किसान निधि समेत कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी तक नहीं मिल पा रही है जिससे काश्तकार परेशान हैं।
जिला पंचायत सदस्य कलावती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनमोहन चतुरा, दर्शन सिंह, खिलाप सिंह, दिग्पाल और संजय जोशी ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर जंगली जानवर लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं लेकिन खेतों की चेन फेंसिंग नहीं की जा रही है। उन्होंने शीघ्र चेन फेंसिंग कराने और किसानों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की। मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने बताया कि जिले के 41 गांवों में चेन फेंसिंग की गई है। उन्होंने सहायक कृषि अधिकारी को ब्लॉक स्तर पर ही काश्तकारों व जनप्रतिनिधियों को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद