फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest News: Covid Positive Patient Died after Hospital Administration Discharge him in chamoli

उत्तराखंड में कोरोना: चमोली में संक्रमित व्यक्ति को एक दिन बाद ही अस्पताल से भेजा घर, मौत

Tue, 11 May 2021 03:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरी(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरी(चमोली) Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 11 May 2021 03:36 PM IST
सार

संक्रमित खुद चलकर घर आया और सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान ने जिला अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब मृतक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्हें घर भेजने के बजाय अस्पताल के कोविड सेंटर में इलाज करना चाहिए था।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest News: Covid Positive Patient  Died after Hospital Administration Discharge him in chamoli
शव(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

उत्तराखंड के चमोली में पोखरी ब्लॉक के ब्राह्मणथाला गांव के एक संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल से एक दिन बाद ही घर भेज दिया गया। इसके बाद मरीज की मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने जिला अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि संक्रमित को कोविड वार्ड में भर्ती करने के बजाय घर भेज दिया गया। सोमवार को परिजनों ने पीपीई किट पहनकर मृतक का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार में शामिल परिजनों को एक सप्ताह के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है।

विज्ञापन


हरिद्वार: जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट फेल, चार घंटे अटकी रहीं आठ मरीजों की सांसें 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान दीपक थपलियाल ने बताया कि ब्राह्मणथाला गांव का एक व्यक्ति (55) एक सप्ताह से वायरल से ग्रसित था। 8 मई को परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया, जहां उनकी कोरोना जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव बताकर उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। रविवार शाम को अस्पताल प्रशासन ने उन्हें घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: पौड़ी में संक्रमित का शव ले जाने के एंबुलेंस ने तीन किमी के वसूले चार हजार रुपये

संक्रमित खुद चलकर घर आया और सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान ने जिला अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जब मृतक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उन्हें घर भेजने के बजाय अस्पताल के कोविड सेंटर में इलाज करना चाहिए था। संक्रमित के परिजनों ने पीपीई किट पहनकर उनका अंतिम संस्कार किया। प्रधान दीपक ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम भेजकर सभी ग्रामीणों की कोरोना जांच करने की मांग की।


कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन जरूरी
कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोग सहमे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार ने कोरोना संक्रमण को लेकर जो गाइडलाइन जारी की है वह पर्याप्त नहीं है। संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है और इसके लिए लॉकडाउन लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed