{"_id":"6ab7c5f954c43d0ca7001985","slug":"increase-public-participation-in-hpv-vaccination-and-tb-screening-cmo-chamoli-news-c-52-1-rpg1007-121215-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीवी टीकाकरण और टीबी स्क्रीनिंग में जनभागीदारी बढ़ाएं : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीवी टीकाकरण और टीबी स्क्रीनिंग में जनभागीदारी बढ़ाएं : सीएमओ
Sat, 26 Sep 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 26 Sep 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए दी जा रही एचपीवी वैक्सीन: टेकचंदानी
रुद्रप्रयाग। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल की अध्यक्षता में आशा फेसिलिटेटरों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और टीबी एक्स-रे स्क्रीनिंग कैंपों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी कराने के निर्देश दिए गए। आशा और आशा फेसिलिटेटरों को लक्ष्य आधारित कार्य सौंपे गए
सीएमओ ने एचपीवी टीकाकरण, टीबी मुक्त भारत अभियान, एनीमिया मुक्त भारत और एनसीडी कार्यक्रमों में आशाओं की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। वहीं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा टेकचंदानी ने बताया कि 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन दी जा रही है। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं से पात्र बालिकाओं और उनके अभिभावकों से संवाद कर टीकाकरण के प्रति जागरूक करने को कहा।
टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा में बताया गया कि जिले में उच्च जोखिम वाली आबादी का लक्ष्य 1,08,562 है। इसके सापेक्ष अब तक 57,873 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग और 28,939 लोगों की एक्स-रे जांच की जा चुकी है। इस दौरान राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की तैयारियों के तहत 19 वर्ष तक के ड्रॉपआउट विद्यार्थियों का सर्वे कर सूची एक अक्तूबर तक संबंधित ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा गया। बैठक में डीपीसी एनटीईपी मुकेश बगवाड़ी, काउंसलर आरकेएसके विपिन सेमवाल, डीएलओ बिपिन खन्ना, डीसी सीपीएचसी विजय, डीबीसीसीएफ हरेंद्र सिंह नेगी, एनएमओ नागेश्वर बगवाड़ी आदि मौजूद रहे।