फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Incidents of communal frenzy, caste discrimination and violence have increased in the state: Indresh Maikhuri.

राज्य में सांप्रदायिक उन्माद, जातीय भेदभाव और हिंसा की घटनाएं बढ़ी : इंद्रेश मैखुरी

Sun, 22 Oct 2023 06:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Incidents of communal frenzy, caste discrimination and violence have increased in the state: Indresh Maikhuri.
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। वामपंथी पार्टियों के संयुक्त जन अभियान के तहत रविवार को नगर में जन सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के कार्यकर्ताओं सहित वामपंथी संगठनों के लोग मौजूद रहे।
सम्मेलन की शुरुआत करते हुए भाकपा (माले) के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि आज देश की साझी शहादत और साझी विरासत को बचाने व बुलंद करने की जरूरत है। कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुबई और संयुक्त अरब अमीरात के साथ निवेश करने के नाम पर शेखों को गले लगा रहे हैं, वहीं, उत्तराखंड के भीतर लव जिहाद और लैंड जिहाद के नाम पर घृणा फैलाई जा रही है। राज्य में सांप्रदायिक उन्माद के साथ ही जातीय भेदभाव और हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन

माकपा के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। इस दौरान चिपको व छीनो-झपटो आंदोलन के नेतृत्वकर्ता और कम्युनिस्ट नेता धन सिंह राणा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष पुष्पा किमोठी, मदन मोहन चमोली, भूपाल सिंह रावत, गिरीश चंद्र आर्य, पुष्कर लाल बैछवाल, राजेंद्र नेगी, गीता बिष्ट, नंदन कठैत, कुशल बिष्ट, भरत चौकियाल, कमलेश गौड़, किशोरी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed