फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   In Sumana not know was missing three workers

सुमना में लापता तीन मजदूरों का नहीं लगा पता

Tue, 27 Apr 2021 09:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
In Sumana not know was missing three workers
सुमना की आपदा के पांचवें दिन भी बीआरओ के मजदूरों की खोज का अभियान जारी रहा। मंगलवार शाम तक भी तीनों लापता मजदूरों का कोई पता नहीं चल पाया है। अभी तक इस हादसे में 15 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। सभी शवों की शिनाख्त कर ली गई है। बुधवार को सभी शव जौलीग्रांट से झारखंड भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि आपदा में मृतक बीआरओ के ये सभी मजदूर झारखंड राज्य के रहने वाले थे। परिजनों तक मृतकों के शव पहुंचाने के लिए झारखंड सरकार से बात की गई है और बीआरओ के माध्यम से बुधवार तक सभी शवों को झारखंड सरकार के सुपुर्द किया जाएगा। शवों को सुरक्षित रखने के लिए एंबुलेंस से श्रीनगर अस्पताल भेजा गया और बुधवार को सभी शव जौलीग्रांट से झारखंड भेजने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मलारी से सुमना तक सड़क मार्ग खोलने का काम भी जारी है। वहीं सुमना में अभी भी तीन मजदूर लापता चल रहे हैं, जिनकी सेना, बीआरओ, आईटीबीपी और जिला प्रशासन की ओर से लगातार खोज की जा रही है। हादसे में बचाए गए 384 मजदूरों को अभी भी सेना कैंप में रखा गया है। यहीं मजदूरों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है। मलारी से सुमना तक सड़क मार्ग खुलने के बाद वाहनों से मजदूरों को जोशीमठ लाया जाएगा।
विज्ञापन

सुमना में चला चक्रवात, राहत-बचाव कार्य में आई दिक्कतें
जोशीमठ। चारों ओर बर्फ से ढके सुमना क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर बाद चक्रवात चलने से राहत बचाव कार्य भी प्रभावित हुआ। सुबह से ही सेना और आईटीबीपी के जवान तीन लापता मजदूरों की तलाश में जुटे थे। बीआरओ के ध्वस्त हो चुके कैंप को भी मौके से हटाया गया, इसके बाद भी लापता मजदूरों का कुछ पता नहीं लगा। मंगलवार को सुमना में सुबह चटख धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और आंधी तूफान शुरू हो गया, जिससे रेस्क्यू में दिक्कतें आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed