फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Improvement work of Gopeshwar playground started

Chamoli News: गोपेश्वर खेल मैदान का सुधारीकरण कार्य शुरू

Fri, 19 Jul 2024 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 19 Jul 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Improvement work of Gopeshwar playground started
खबर का असर
विज्ञापन

लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के तहत वाहनों की आवाजाही से हो गया था बदहाल
अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेकर लोनिवि ने शुरू किया काम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के दौरान वाहनों की आवाजाही से बदहाल पड़े गोपेश्वर खेल मैदान का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेकर शुक्रवार को पहले दिन लोनिवि की छोटी जेसीबी से दौड़ के ट्रैक को सुधारा गया। मैदान में रखे पत्थरों को भी हटवा दिया गया है। मैदान का सुधारीकरण कार्य शुरू होने पर खिलाड़ियों ने भी राहत की सांस ली।

जिला खेल विभाग में विभिन्न खेलों के लिए करीब 800 खिलाड़ियों का पंजीकरण किया गया है। सुबह और शाम को मैदान में खेलों की कई गतिविधियां संचालित होती हैं लेकिन लोकसभा और बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में लगे वाहनों की आवाजाही से मैदान बदहाल स्थिति में पहुंच गया था। ट्रैक भी उबड़-खाबड़ हो गया था जिससे इस पर दौड़कर खिलाड़ी चोटिल हो रहे थे। अमर उजाला ने अपने 18 जुलाई के अंक में ‘राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देने वाला खेल मैदान पड़ा है जख्मी’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसका जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया और खेल विभाग को शीघ्र मैदान के सुधारीकरण के निर्देश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार से मैदान का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed