Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Illegal construction on grazing land; instructions issued to seal the building

Chamoli News: गौचर भूमि पर अवैध निर्माण, भवन सील करने के निर्देश

Tue, 03 Nov 2026 03:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 03 Nov 2026 03:47 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction on grazing land; instructions issued to seal the building
फोटो
विज्ञापन

बिरही में निर्माणाधीन भवन का डीएम ने किया निरीक्षण
संबंधित व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बिरही में गौचर भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को जिलाधिकारी ने बिरही पहुंचकर निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर कोई भी व्यक्ति कार्य करता हुआ नहीं मिला। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल भवन को सील करने के निर्देश दिए। डीएम ने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के साथ ही एसडीएम चमोली को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकता दर्ज कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने प्रकरण की विस्तृत जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने और जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, तहसीलदार दीप्ति शिखा सहित राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंसेट
मलबे के ऊपर हो रहा अतिक्रमण
पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर बिरही में वीर गंगा के किनारे टीएचडीसी की ओर से मलबे का निस्तारण किया गया है। मगर इस मलबे के ऊपर अब अतिक्रमण होने लगा है। लोगों ने मलबे के ऊपर घेरबाड़ करनी शुरू कर दी है। इसके बरसात में मलबे के बहने की आशंका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस भूमि को पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जाए जिससे चारधाम यात्रा के दौरान वाहन पार्किंग की परेशानी न हो। इधर एसडीएम आरके पांडेय का कहना है कि इसको दिखवाया जाएगा यदि मौके पर अतिक्रमण मिला तो चालानी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed