फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Husband, wife and three children found dead at home

घर मृत मिले पति, पत्नी और तीन बच्चे

Thu, 23 Dec 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Husband, wife and three children found dead at home
विकास खंड के घूनी गांव में तीन बच्चों सहित पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गांव के ग्राम प्रधान की सूचना पर तहसील प्रशासन ने शवों को कब्जे में ले लिया और क्षेत्र में ही चिकित्सकों की टीम द्वारा शवों का पोस्टमार्टम किया गया। घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। राजस्व विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान लखपत सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह जब काफी देर तक दिनेश लाल की गौशाला नहीं खुली तो पड़ोस में रहने वाला महेंद्र लाल उनके घर पहुंचा। महेंद्र ने जैसे ही घर का दरवाजा खोला तो वहां दिनेश की पत्नी वीरा देवी (35), पुत्री नेहा (13), पुत्र अरुण (8) और अक्षय (7) अचेत अवस्था में पड़े थे। महेंद्र ने दिनेश (38) की खोजबीन शुरू की तो वह दूसरे घर के कमरे में पंखे पर रस्सी के सहारे लटका मिला। महेंद्र ने घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। ग्राम प्रधान लखपत सिंह ने घटना की सूचना सुबह करीब आठ बजे घाट तहसील को दी। तहसील से नायब तहसीलदार धीरज राणा, राजस्व उपनिरीक्षक टीएस गुसांई, हरीश भंडारी और कुलदीप शाह की टीम मौके पर पहुंची। राजस्व उपनिरीक्षक टीएस गुसांई ने बताया कि जब टीम मौके पर पहुंची तो घटना स्थल पर तीनों बच्चे और पति-पत्नी मृत अवस्था में मिले। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। मेडिकल टीम द्वारा क्षेत्र में ही शवों का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट मिलने के बाद ही सभी की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। ग्राम प्रधान लखपत सिंह ने बताया कि मृतक दिनेश लाल पूर्व में पीआरडी में तैनात था। इस घटना ने गांव को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने तहसील प्रशासन से घटना की गहराई से जांच करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

जांच के लिए सुरक्षित रखा विसरा
घूनी गांव में एक ही परिवार के तीन बच्चों और पति-पत्नी की मौत के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मचा रहा। पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। मेडिकल टीम ने गांव में ही शवों का पोस्टमार्टम कर विसरा सुरक्षित रख दिया है। उपजिलाधिकारी अभिनव शाह और पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर ने घूनी गांव जाकर घटना की स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम अभिनव शाह ने कहा कि घटना को लेकर आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई, लेकिन मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है। इसे लैब में भेजा जाएगा। इसकी जांच के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। ग्राम प्रधान लखपत सिंह ने बताया कि देर शाम तक पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई। अब शुक्रवार को शवों का दाह संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed