फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hope to reach water to Rudranath Dham

रुद्रनाथ धाम तक पानी पहुंचने की जगी आस

Wed, 10 Jun 2020 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Hope to reach water to Rudranath Dham
रुद्रनाथ धाम में जल्द पेयजल समस्या के समाधान की आस जगी है। मंदिर समिति, केदारनाथ वन प्रभाग और जल निगम गोपेश्वर ने इसके लिए संयुक्त निरीक्षण कर सर्वे किया। जल्द ही भूमि हस्तांतरण कर यहां पेयजल लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

रुद्रनाथ धाम में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी है। यहां के लिए पंचगंगा पेयजल योजना बनाई गई थी, लेकिन क्षेत्र केदारनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत होने के चलते लाइन बिछाने में वन विभाग की मंजूरी जरूरी थी। हाल ही में मंदिर समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने डीएम स्वाति एस भदौरिया को ज्ञापन भेजकर वन विभाग और पेयजल निगम के संयुक्त निरीक्षण कराने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर वन विभाग, पेयजल निगम और मंदिर समिति ने इसका संयुक्त निरीक्षण किया। पंचगंगा स्रोत से रुद्रनाथ तक चार किमी पेयजल लाइन बिछाने पर चर्चा हुई। अब पेयजल निगम भूमि हस्तांतरण और लाइन बिछाने की डीपीआर बनाकर वन विभाग को भेजेगा और वन विभाग केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को भेजेगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया की जाएगी। वर्तमान में मंदिर में ग्रामीण व यात्री 500 मीटर दूर नारद कुंड से पानी लाते हैं। निरीक्षण में समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट, जल निगम से वर्क एजेंट किशन सिंह, कमल सिंह, वन विभाग से वन दरोगा प्रदीप सिंह नेगी, वन बीट अधिकारी अरुण कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed