फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Hindustan company's performance at the gate

हिंदुस्तान कंपनी के गेट पर किया प्रदर्शन

Sat, 02 Apr 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Sat, 02 Apr 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Hindustan company's performance at the gate
हिंदुस्तान कंपनी के गेट पर किया प्रदर्शन - फोटो : amarujala

पीपलकोटी-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना में लगे वाहनों के पहिए शनिवार को दूसरे दिन भी जाम रहे। वाहन स्वामियों ने किराया बढ़ोतरी की मांग पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। शनिवार को भी वाहन स्वामियों ने दशोली ब्लॉक के ज्येष्ठ उपप्रमुख अयोध्या प्रसाद हटवाल के नेतृत्व में हिंदुस्तान कंपनी के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


वाहन स्वामियों ने परियोजना निर्माण कार्य कर रही हिंदुस्तान कंपनी के अधिकारियों पर शोषण का आरोप लगाया। वाहन स्वामियों ने वाहन का मासिक किराया तीस हजार और दिन रात संचालित होने वाले वाहनों का किराया पैंतालिस हजार रुपये करने, ड्यूटी टाइम बारह घंटे नियत करने और इससे अतिरिक्त कार्य करने पर सौ रुपये प्रति घंटे के हिसाब से ओवर टाइम दिये जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


इस मौके पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, महामंत्री विजय प्रसाद मलासी, संतोष डबराल, पुष्कर सिंह रावत, राकेश चौधरी, भगवती पांडे, अनिल राणा, गणेश पुरोहित, विमल पंवार, दिनेश,  प्रकाश, हुकम सिंह नेगी, कुलदीप, संतोष और जगदीश आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed