फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Himachal won championship, Aanchal the best player.

Chamoli News: हिमाचल के नाम रही चैंपियनशिप, आंचल बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Mon, 16 Feb 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 16 Feb 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Himachal won championship, Aanchal the best player.
औली में विजेता ​खिलाड़ियाें को पुरस्कृत करते बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋ​षि प्रसाद सती। संवाद 
पुरस्कार वितरण के साथ औली में संपन्न हुई चार दिवसीय शीतकालीन राष्ट्रीय चैंपियनशिप संपन्न
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता को 51 हजार, रजत पदक विजेता को मिले 41 हजार का पुरस्कार

ज्योतिर्मठ। औली में 13 से 16 फरवरी तक आयोजित चार दिवसीय शीतकालीन राष्ट्रीय चैंपियनशिप का समापन सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। सर्वाधिक छह स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल प्रदेश की टीम को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान की गई। प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं को 51 हजार, रजत पदक विजेताओं को 41 हजार और कांस्य पदक विजेताओं को 31 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के साथ सेना और आईटीबीपी सहित कुल 17 टीमों ने भाग लिया। हिमाचल छह स्वर्ण के साथ प्रथम स्थान पर रही, जबकि सेना की टीम तीन स्वर्ण के साथ दूसरे और जम्मू-कश्मीर दो स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रही। हिमाचल की आंचल ठाकुर ने दो स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट खिलाड़ी का खिताब हासिल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती रहे। इस अवसर पर विंटर गेम्स एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल, सह सचिव अजय भट्ट, एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, विजयंत रावत, विक्रम फरस्वाण, कुलदीप बंगारी, विमलेश पंवार, विकेश डिमरी, प्रदीप मंद्रवाल, कमल किशोर डिमरी, प्रीति डिमरी और वंदना पंवार सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------------
किशन महिपाल के गीतों के पर थिरके श्रोता
ज्योतिर्मठ। औली में आयेाजित विंटर कार्निवाल का अंतिम दिन लोक गायक किशन महिपाल के नाम रहा। किशन महिपाल की ओर से गाए गए एक से बढ़कर एक गीतों पर श्रोता खूब थिरके। उन्होंने भगवान बदरीनाथ के भजन के साथ कार्यक्रम आरंभ किया। इसके बाद उन्होंने जिया कोरी कोरि खांदू गाया तो स्थानीय लोगों के साथ खिलाड़ी भी झूमने लए। एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति ने विंटर कार्निवाल के अंतिम दिन को यादगार बना दिया। इसके बाद गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से कार्निवाल के समापन की घोषणाा की गयी। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, औली आईटीबीपी के आईजी अखिलेश रावत, गढ़वाल मंडल विकास निगम के जीएम लक्ष्मी राज चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

औली में विजेता खिलाड़ियाें को पुरस्कृत करते बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती। संवाद 

औली में विजेता खिलाड़ियाें को पुरस्कृत करते बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed